फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   miley-cyrus-image-issue

'अच्छी बच्ची' अब नहीं रही 'अच्छी'!

Mon, 02 Sep 2013 03:50 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 02 Sep 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
miley-cyrus-image-issue
अमेरिका में इन दिनों दो ही बातों पर चर्चा हो रही है, एक सीरिया पर या फिर सायरस पर, सायरस यानि पॉप स्टार माइली सायरस।
विज्ञापन


जवान होने का हक सबको है लेकिन दो साल पहले तक अमेरिका घरों में टीवी शो हैना मोंटाना की ''अच्छी बच्ची'' के किरदार के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली किशोरी इस हक़ को हासिल करने के लिए जो करतब दिखा रही हैं वो अमेरिका को हजम नहीं हो रहा।

पिछले हफ्ते एमटीवी के वीडियो म्यूजिक अवार्ड समारोह में माइली अपनी त्वचा के रंग वाले रबर के बने ऐसे दो वस्त्र पहनकर आईं, जो उन्हें निर्वस्त्र ज्यादा कर रहे थे।
विज्ञापन


जो डांस उन्होंने किया उसमें वो खुद को पॉप स्टार से ज्यादा पोर्न स्टार की तरह पेश कर रही थीं। अमेरिका मुंह फाड़े देख रहा था अपनी चहेती हैना मोंटाना का ये रूप।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीशर्ट पर हैना मोंटाना, लंच बॉक्स पर हैना मोंटाना, स्कूल बैग पर हैना मोंटाना, जुराबों और जूतों पर भी हैना मोंटाना अमेरिका मध्यम वर्ग अपनी बेटियों के इस दीवानेपन पर फूला नहीं समाया करता था।

एक डरावना सपना

कहीं न कहीं उम्मीद थी कि किशोरावस्था की दहलीज़ लांघ रही उनकी बेटियां भी हैना मोंटाना की मासूमियत में लिपटी रहेंगी।

बहुत सारे मां-बाप अपने बेटे-बेटियों के साथ ये शो देख रहे थे और शो के बाद तो मानो भूचाल आ गया।

ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब हर जगह माइली के लिए ''सस्ता और बाजारू'' से जुड़े जितने भी विशेषण आप सोच सकते हैं, उनका इस्तेमाल हो रहा था। हर मिनट तीन लाख से ज्यादा संदेश ट्विटर पर जारी हो रहे थे।

कुछ मां-बाप तो इतने आहत हुए कि उन्हें काउंसलिंग की जरूरत महसूस होने लगी। एक सज्जन तो यहां तक कह बैठे कि माइली की वजह से महिलाओं के हक का आंदोलन 50-60 साल पीछे चला गया है।

मगर देखा जाए तो माइली ने वही किया जो इस तरह के अवार्ड्स में पहले भी होता रहा है। वीएमए अवार्ड्स ही थे जिसमें लेडी गागा गुलाबी कच्चे गोश्त से बना लिबास पहनकर आईं थीं।


मैडोना ने ब्रिटनी स्पीयर्स के होठों का बरसों से बिछड़ी प्रेमिका की तरह रसपान किया और इसी स्टेज पर वो लाइक एक वर्जिन के प्रदर्शन से मशहूर हुईं।

माइली ने भी उसी सेलिब्रिटी मंत्र को अपनाया जो दिखता है वही बिकता है। चर्चा होती रहनी चाहिए अच्छी या बुरी। उनके नजरिए से देखें तो वो कामयाब रहीं। इस प्रदर्शन के बाद शायद ही किसी को संदेह रह जाएगा कि माइली अब पंद्रह की नहीं बीस की हो चुकी हैं।

अमेरिका मध्यम वर्ग की मुश्किल ये है कि कल तक माइली में वो अपनी बेटियों को देखते थे। अब वही चेहरा उन्हें डरावने सपने की तरह लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed