{"_id":"5b0813544f1c1bac6e8b47b4","slug":"mike-pompeo-said-india-ought-to-be-one-of-america-closest-partners","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को अमेरिका का सबसे करीबी साझीदार बनाना होगा: US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत को अमेरिका का सबसे करीबी साझीदार बनाना होगा: US सेक्रेटरी ऑफ स्टेट
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 25 May 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
mike pompeo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया में जो कुछ कर रहा है उसमें भारत की केंद्रीय भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने भारत को अमेरिका का सबसे करीबी साझीदार बनाए जाने पर जोर देते हुए सांसदों से यह बात कही।
विज्ञापन
अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति से वह बोले, भारत को हमारे करीबी सहयोगियों में एक होना चाहिए। हमें विश्वास है कि हम लक्ष्यों को मिलकर हासिल कर सकते हैं। भारत को खासतौर पर दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया के मसलों में केंद्रीय भूमिका निभाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पोंपिओ समिति के सदस्य क्रिस क्रूंस के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। क्रूस ने पूछा था कि अमेरिका और भारत के संबंधों को और मजबूत कैसे किया जा सकता है? पोंपियो ने जवाब दिया, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और मेरी हमारे भारतीय समकक्षों के साथ वार्ता होनी है। मेरे विचार से यह महत्वपूर्ण वार्ता इन्हीं गर्मियों में हो सकती है।
विज्ञापन
निर्मला-सुषमा की मेजबानी करेंगे पोंपिओ-मैटिस
बता दें कि पोंपिओ और मैटिस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मेजबानी करेंगे। इस दौरे को लेकर पिछले साल 26 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में निर्णय लिया गया था।