फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mike Pompeo received a letter From Kim Jong Un Whose Donald Trump awaits

पोम्पियो को किम जोंग-उन का वह पत्र मिला जिसका था ट्रंप को इंतजार

Sun, 09 Sep 2018 03:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo received a letter From Kim Jong Un Whose Donald Trump awaits

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को वह पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से ऐसा पत्र मिलने की अपेक्षा थी। 

विज्ञापन


विदेश विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि पोम्पिओ के पास वह पत्र है। अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ट्रंप को दिया गया है कि नहीं। पोम्पिओ शुक्रवार को भारत से लौटे। ट्रंप शुक्रवार को मोंटेना और डकोटा में थे और देर से व्हाइट हाउस लौटे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा है कि किम का यह हालिया बयान ‘‘बहुत सकारात्मक’’ था कि वह ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगापुर की ऐतिहासिक वार्ता के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ दोबारा मिलने की प्रबल संभावना जताई थी। ट्रंप ने अपनी उन कोशिशों का भी बचाव किया था जो उन्होंने उत्तर कोरिया को एटमी निरस्त्रीकरण के लिए तैयार करने को लेकर की थी। 


किम से दोबारा मिलने के सवाल पर ट्रंप ने कहा था, संभव है कि हम दोबारा मिलेंगे, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी करना नहीं चाहता। मेरे किम जोंग के साथ अच्छे निजी रिश्ते हैं। हालांकि, ट्रंप ने किम के साथ दूसरी मुलाकात के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह प्योंगयांग के साथ सिर्फ 3 महीने से काम कर रहे हैं जबकि उनसे पूर्व की सरकारें 30 साल से ऐसा कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed