फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mike pompeo has neither heard any tape nor read any transcript related to journalist jamal khashoggi

'पोम्पियो ने खशोगी की गुमशुदगी से संबंधित ना तो कोई टेप सुनी और ना ही ट्रांसक्रिप्ट पढ़ी'

Fri, 19 Oct 2018 12:05 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 19 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Mike pompeo has neither heard any tape nor read any transcript related to journalist jamal khashoggi
Mike Pompeo - फोटो : ANI

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की गुमशुदगी से संबंधित ना तो कोई टेप सुनी है और ना ही कोई ट्रांसक्रिप्ट पढ़ी है। पोम्पियो के प्रवक्ता ने यह बात कही। उनकी तरफ से यह बयान तब आया है जब एबीसी न्यूज ने दावा किया कि पोम्पियो ने अंकारा में तुर्की के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी।

विज्ञापन


बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद से 60 वर्षीय खशोगी लापता हैं। ऐसी आशंका है कि दूतावास के अंदर ही उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर दुनिया भर में आक्रोश है। खशोगी अमेरिकी नागरिक था और 'द वाशिंगटन पोस्ट' में काम कर रहा था।
विज्ञापन


विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा, 'विदेश मंत्री पोम्पियो ने जमाल खशोगी की गुमशुदगी ना तो कोई टेप सुनी और ना ही कोई ट्रांसक्रिप्ट देखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पियो बुधवार रात को सऊदी अरब और तुर्की की अपनी यात्रा से लौट आए और उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि खशोगी की मौत हो गई और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसके पीछे सऊदी अरब जिम्मेदार है तो उसे 'बहुत गंभीर' परिणाम भुगतने पड़ेंगे।


एबीसी न्यूज के अनुसार, पोम्पियो ने भी कथित ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट देखी। इससे एक दिन पहले पोम्पियो ने इस मुद्दे पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने एक दिन पहले पत्रकारों से कहा, 'मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed