माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन की कैंसर से मृत्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और टेक्नोलॉजी दिग्गज पॉल एलन का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ब्लड कैंसर (एनएच लिम्फोमा) से पीडि़त थे। वे 2009 में इस बीमारी का इलाज करा चुके थे, लेकिन दो हफ्ते पहले ही इस बीमारी ने उन्हें एक बार फिर चपेट में ले लिया था।
पॉल की मृत्यु की घोषणा करते हुए उनकी बहन जोडी ने कहा कि वे सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन नहीं थे, बल्कि जीवन के हर एक पैमाने में एक उम्दा इंसान थे। परिवार के लोगों का कहना है कि वे अपनी बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए आशान्वित थे। एलन की कंपनी वल्कन इंक ने भी बताया है कि सोमवार को एलन की मौत हो गई।
Microsoft co-founder Paul Allen dies of cancer at 65. (File pic) pic.twitter.com/cFxLYs5ny6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 15, 2018
पॉल के निधन पर बिल गेट्स ने कहा, मेरा सबसे अजीज चला गया
पॉल के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करने वाले बिल गेट्स ने पॉल के निधन पर दुख व्यक्त किया है, क्योंकि पॉल एलन ने अपने बचपन के दोस्त बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी थी। गेट्स ने कहा कि मेरे सबसे अजीज और सबसे पुराने दोस्त पॉल का चले जाना मेरे लिए बहुत बड़ा आघात है। पॉल के बिना आज के समय के पर्सनल कंप्यूटर का अस्तित्व में होना नामुमकिन था।
खेलों में खासी दिलचस्पी रखने वाले पॉल एलन पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर्स और सिऐटल सीहॉक्स के मालिक थे। एलन और गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की स्थापना की थी। माइक्रोसॉफ्ट के लिए 1980 का साल मील का पत्थर साबित हुआ, जब आईबीएम कॉर्प ने पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के क्षेत्र में प्रवेश करने का फैसला लिया। इसके बाद आईबीएम ने माइक्रोसॉफ्ट से पीसी के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम मुहैया कराने को कहा।
इस फैसले के बाद माइक्रोसॉफ्ट तकनीक के मामले में पूरी दुनिया में शीर्ष पर पहुंच गया और सिऐटल के दो शख्स अरबपति बन गए। इसके बाद दोनों ने खुद को दुनिया में परोपकार करने के लिए समर्पित कर दिया, उनके कई चैरिटेबल ट्रस्ट चलते हैं। एलन ने समुद्री हेल्थ, बेघर लोगों और अडवांस साइंटिफिक रिसर्च जैसे क्षेत्र में पिछले कुछ दशक के दौरान 2 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता राशि दी है।
एलन से बहुत कुछ सीखा- माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला
एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि एलन ने माइक्रोसॉफ्ट और प्रौद्योगिकी उद्योग में जरुरी योगदान दिया है। नडेला ने यह भी कहा कि उन्होंने एलन से बहुत कुछ सीखा और वह सदैव प्रेरित करते रहेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में, अपने स्वयं के शांत और सतत रूप से, उन्होंने जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थान बनाए, और ऐसा करने के दौरान उन्होंने दुनिया को बदल दिया।