ट्विटर है खस्ता हाल, किराए पर ऑफिस देने को तैयार!
ट्विटर की इन दिनों आर्थिक स्थिति काफी खस्ता हाल है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर इस परेशनी से बाहर निकलने के लिए सेन फ्रांसिसको के हेडक्वार्टर्स में जगह को किराए पर देने की योजना है।
एसएफगेट डॉट कॉम के अनुसार ट्विटर ने ब्रोकरेज फर्म क्रेसा से हेडक्वार्टर्स में किराए पर जगह देने संबंधी चर्चा की है। ट्विटर लगभग 183,642 वर्ग फुट जगह किराए पर देने की सोच रहा है।
ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि,'हम अपनी ऑफिस की जगह को कुशलता और प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल करने पर गौर कर रहे हैं। हम सेन फ्रांसिसको के मिड-मार्केट एरिये में अपनी जगह को लेकर प्रतिबद्ध हैं।'
सऊदी के प्रिंस अल-वलीद तलाल खरीदने को तैयार
पिछले साल भी ट्विटर ने इस तरह के प्रयास किए थे लेकिन डील कामयाब नहीं हो पाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विटर अपने मेनहेट्टन ऑफिस में भी किराए पर जगह देने की सोच रहा है।
खबरें हैं कि ट्विटर को बालमेर और सऊदी के प्रिंस अल-वलीद तलाल खरीदने को तैयार हैं। ट्विटर ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।