फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Michelle and Hillary's "friendship

मिशेल और हिलेरी का 'दोस्ताना'

Fri, 28 Oct 2016 02:51 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 28 Oct 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Michelle and Hillary's "friendship
मिशेल और हिलेरी - फोटो : BBC

अमरीका की 'फर्स्ट लेडी' मिशेल ओबामा राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान पहली बार डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के साथ रैली में नजर आईं। हिलेरी को मिशेल, 'माय गर्ल' कह कर संबोधित कर रही हैं। उत्तरी कैरोलाइना के स्विंग राज्य की एक रैली में दोनों ने एक दूसरे की जन सेवा के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतिबद्धता की तारीफ की। मिशेल ओबामा ने कहा, "हिलेरी, अपने पति (बिल क्लिंटन) और मेरे पति (बराक ओबामा) से भी याद अच्छी तरह से तैयार राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं।"

विज्ञापन


दोनों ने पिछले मतभेद भुलाकर एक दूसरे को अपना बेहतरीन दोस्त बताया। गुरुवार हुई इस रैली में मिशे और हिलेरी दोनों ने ही भीड़ को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि दोनों का संबंध राजनीति से कहीं परे है। मिशेल ओबामा ने कहा, "फर्स्ट लेडी होने के नाते इस तरह से प्रचार अभियान में शामिल होना एक बड़ा दिलचस्प और अलग अनुभव है।
विज्ञापन


इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि किसी फर्स्ट लेडी का उनके लिए चुनाव प्रचार करना जो कभी आपकी प्रतिद्वंद्वी थी।" साल 2008 में जब राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के बीच होड़ चल रही थी तब मिशेल ओबामा ने क्लिंटन पर अप्रत्यक्ष तरीके से प्रहार किया था। उन्होंने कहा था, "अगर आप अपना खुद का घर नहीं चला सकते हैं, तो आप निश्चित रूप से व्हाइट हाउस नहीं चला सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन


 

हिलेरी क्लिंटन खुद स्वीकार करती हैं कि, 'मंच पर वो एक बेहतरीन वक्ता नहीं है

Michelle and Hillary's "friendship
मिशेल और हिलेरी - फोटो : BBC

तब से अब तक काफी कुछ बदल चुका है। जहां हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति ओबामा की वफादार सहयोगी के तौर पर उभरीं वहीं वो उनकी विरासत की संरक्षक भी बनने की रेस में हैं। इन दो महिलाओं की पहली संयुक्त मौजूदगी में दोनों एक दूसरे के प्रति काफी गर्मजोशी से पेश आईं।

रैली के दौरान कई बार मिशेल, हिलेरी पर भारी पड़ते नजर आई़़ं। हिलेरी क्लिंटन खुद स्वीकार करती हैं कि, 'मंच पर वो एक बेहतरीन वक्ता नहीं है।' वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम में 11 हजार लोगों की भीड़ जुटी थी।

ये हिलेरी के चुनाव अभियान में सबसे ज्यादा जुड़ने वाली भीड़ में से एक है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा, "संजीदगी से बताइए कि क्या कोई मिशेल ओबामा से भी ज्यादा प्रेरणादायक है?" जिसके जवाब में मिशेल ओबामा ने हिलेरी की तरफ इशारा करते हुए कहा, "बिलुकल और वो (हिलेरी) पहले दिन से ही पूरी तरह से कमांडर इन चीफ बनने के लिए तैयार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed