फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Michael Storm killed six people in america

अमेरिका में सदी का सबसे भीषण 'माइकल' तूफान, कई लोगों की मौत

Fri, 12 Oct 2018 05:35 PM IST
वल्ड डेस्क, अमर उजाला
वल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Michael Storm killed six people in america

फ्लोरिडा के तटवर्ती क्षेत्रों में आए तूफान माइकल के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है।  तूफान माइकल का रुख वर्जीनिया के पूर्वी हिस्से से आगे बढ़कर अटलांटिक की ओर हो चुका है। मैक्सिको तट पर तूफान के प्रचंड रूप धारण करने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, नौकाएं पलट गयी और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा कि तूफान की वजह से भीषण बर्बादी हुई है और यह वक्त ऐसे लोगों की मदद करने का है जिन्होंने वहां से हटने के आदेशों पर ध्यान नहीं दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तूफान से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। अमेरिकी सेना ने कहा कि फ्लोरिडा नेशनल गार्ड के 2,000 से ज्यादा सैनिक राहत अभियान में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


तूफान के कारण छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फ्लोरिडा के गैड्सडेन काउंटी में चार, जार्जिया में एक और उत्तरी कैरोलीना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुधवार दोपहर आया माइकल तूफान श्रेणी चार का तूफान है। फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी पेनहेंडल में यह पिछली एक सदी में आया सबसे भीषण तूफान है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed