फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mental illness can be overcome with the help of ultrasound

अल्ट्रासाउंड की मदद से दूर हो सकती है मानसिक बीमारी

Wed, 25 Jul 2018 06:46 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 06:46 AM IST
विज्ञापन
Mental illness can be overcome with the help of ultrasound

अकसर वृद्धावस्था के समय में होने वाली मानसिक बीमारी या डिमेंशिया (डिमेंशिया) में मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है, जिससे कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता। इसकी वजह से सोचने-समझने और याद करने की क्षमता कमजोर हो पड़ जाती है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि अल्ट्रासाउंड उपचार से इस बीमारी का उपचार किया जा सकता है।

विज्ञापन


तोहोकू यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के प्रमुख लेखक डॉ. शिमोकावा ने कहा, ‘यह चिकित्सा डिमेंशिया के गंभीर मरीजों को बिना किसी सर्जरी और एनेस्थिसिया के सही कर सकती है, साथ ही इसका कोई नकारात्मक परिणाम भी नहीं है।’ शोधकर्ताओं ने चूहों के मस्तिष्क तक रक्त पहुंचने की प्रक्रिया को रोककर डिमेंशिया जैसी स्थिति उत्पन्न की।
विज्ञापन


इसके बाद इन चूहों पर दिन में तीन बार 20-20 मिनट के लिए अल्ट्रासाउंड की लो-इंटेंसिटी किरणों का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद तीन महीनों में 11 चूहों को इस समस्या से छुटकारा मिला। निष्कर्ष में सामने आया है कि अल्ट्रासाउंड की किरणें रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं के विकास से संबंधित जीन को सक्रिय करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed