फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   memoryloss of mars rover

मंगल पर भुलक्कड़ हो गया है अमेरिका का मार्स रोवर

Sun, 04 Jan 2015 01:27 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
memoryloss of mars rover

दस साल से ज्यादा समय से मंगल ग्रह पर अनुसंधान कर रहे मार्स रोवर अपॉर्च्यूनिटी को मेमोरी (याददाश्त) की समस्या होने लगी है। अमेरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार छह पहियों वाला यह यान अपने आप 'रिसेट' होता रहता है।

विज्ञापन


अपॉर्च्यूनिटी की टीम को लगता है कि उम्र से जुड़ी एक गड़बड़ रोबोट में लगी एक फ्लैश मेमोरी को प्रभावित कर रही है। डिस्कवरी न्यूज से बात करते हुए नासा के प्रोजेक्ट मैनेजर जॉन कलास ने बताया, "हम इस समस्या को 'एम्नीशिया' कहते हैं।"

विज्ञापन

'रोवर का समय पूरा'

memoryloss of mars rover

नासा का कहना है कि यह समस्या इसलिए गहरा गई है कि मेमोरी की दिक्कत के चलते रोवर खुद ही रिसेट हो जाता है और कई बार मिशन कंट्रोल से संपर्क बिल्कुल बंद कर देता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नासा की टीम रोवर के साफ्टवेयर को हैक करने की कोशिश कर रही है।

टीम की कोशिश है कि यान फ्लैश मेमोरी की गड़बड़ वाले हिस्से के बजाय दुरुस्त हिस्से में नियमित रूप से आंकड़े सेव करे। कलास के मुताबिक इस प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अपॉर्च्यूनिटी पुराना पड़ने लगा है और शायद जीवन के अंतिम पड़ाव पर है।

रोवर मंगल पर अपना शुरुआती कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त कर चुका है। दस साल पहले मंगल की धरती पर उतरने के बाद से अपॉर्च्यूनिटी 26 मील का सफर तय कर चुका है। इस मिशन ने लाल ग्रह की जैविक सरंचना को लेकर कई अहम जानकारियां भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed