डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी ने चुराया मिशेल ओबामा का भाषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपित पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प पर अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबाामा की पत्नी मिशेल ओबामा का भाषण चुराने का आरोप लगाया जा रहा है। हंगामे के साथ शुरू हुए रिपब्लिकन पार्टी के चार दिवसीय कनवेंशन में मिलानिया ने स्पीच दी थी।
2008 में जब ओबामा राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे उस समय मिशेल ने भी एक स्पीच दी थी। 2008 के इसी भाषण को लेकर मिलानिया ट्रंप पर आरोपर लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपना भाषण मिशेल ओबामा के भाषण से चुराया है। इन दोनों भाषणों में समानता पहली बार जेरिट हिल ने ट्विटर पर बताई।
रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन से पहले सीएन ने बताया था कि मिलानिया कनवेंशन में स्पीच देने के लिए पिछले पांच, छह हफ्तों से अपने स्पीच राइटर के साथ काम रहीं हैं। हालांकि अभी तक जिसने स्पीन लिखी है उसका नाम सामने नहीं आया।
ओबामा के पूर्व स्पीच राइटर जोन फेलवरियो ने कहा है इस मामले को सिर्फ विडंबना ही कहा जा सकता है। हालांकि डोनल्ड ट्रम्प के कैंपेन की कमान संभाल रहे लोगों का कहना है,'मिलानिया ट्रम्प ने स्पीट राइटर्स की टीम के साथ मिलकर स्पीच तैयार की है। और जो बातें उन्होंने कही हैं वे उनकी जिंदगी से और उनकी सोच से जुड़ी हैं।'
मिलानिया ने स्पीच चुरा कराकर ये कहा
मिलानिया ने स्पीच में कहा,'मेरे मां-बाप ने मुझसे कहा जिंदगी में जो भी तुम हासिल कहना चाहती हो उसके लिए कड़ी मेहनत करो। आप जो कहते हो या जो वादा करते हो उनसे जुड़े रहो। उन्होंने मुझे सिखाया लोगों से तहजीब से पेश आओ।
माता पिता ने दैनिक जीवन के लिए मुझे ये मूल्य औ नैतिकता सिखाये जो मैं अपने बच्चों को दे रही हूं। और हमें जरूर है इन मूल्यों और नैतिकताओं को आने वाली नस्ल तक पहुंचाने की।'
मिशेल ओबामान ने 2008 में अपनी स्पीच में कहा था,' बराक और मैं एक ही मूल्यों के साथ बढ़े हुए हैं कि आप जीवन में जो कुछ हासिल करना चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करें। आप जो कहते हैं या कुछ काम करने जा रहे हैं तो हमेशा आपने जो कहा है उससे जुड़े रहो। अगर आप लोगों को जानते नहीं हैं या उनकी किसी बात से इत्तिफाक नहीं रखते फिर भी उनके साथ इज्जत और तहजीब से पेश आओ।'