फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Melania Trump appeals for dismissal of deputy national security adviser

मेलानिया ट्रंप ने की उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरा रिकार्डेल की बर्खास्तगी की अपील

Wed, 14 Nov 2018 01:23 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 14 Nov 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Melania Trump appeals for dismissal of deputy national security adviser

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को सार्वजनिक रूप से उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरा रिकार्डेल की बर्खास्तगी की अपील की। राष्ट्रपति की पत्नी द्वारा प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी की निंदा किए जाने का यह दुर्लभ मामला है। मेलानिया ट्रंप की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीशम ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रथम महिला के कार्यालय का यह मत है कि वह मीरा रिकार्डेल अब व्हाइट हाउस में काम करने का सम्मान पाने योग्य नहीं है।’’ 

विज्ञापन


ग्रीशम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले सप्ताह हुए मध्यावधि चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल कर सकते हैं । ‘वॉल स्ट्रीट’ ने अपनी एक खबर में दावा किया था कि मीरा रिकार्डेल को बर्खास्त कर उन्हें व्हाइट हाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार मीरा रिकार्डेल ने पिछले महीने अफ्रीका यात्रा के दौरान प्रथम महिला के स्टाफ से झंझट मोल ले लिया था और ऐसा समझा जाता है कि मेलानिया ट्रंप के बारे में वे मीडिया में नकारात्मक खबरें दे रही थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed