फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Meet the closest thing to a real flying car

अगले साल से उड़ने वाली कार में कर सकेंगे सफर

Wed, 24 Aug 2016 04:37 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 24 Aug 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
Meet the closest thing to a real flying car
चार करोड़ रुपये की कीमत वाली इस कार को सड़क से हवा में उड़ने में महज 10 मिनट का समय लगेगा - फोटो : getty
सड़क पर चलने और हवा में उड़ने वाली कार पर सफर करने का आपका सपना जल्द पूरा होने वाला है। डच कंपनी पाल-वी वन अगले साल तक सड़क पर चलने और हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली कार को बाजार में उतार देगी। फिर आप आसानी से दो सीट वाली ‘पाल-वी वन’ नामक हाइब्रिड कार में सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस कार में सफर करने के दौरान आपको जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यह बैरिकेड, नदी, नाला, पहाड़ और इमारत को उड़कर लांघ सकेगी। इतना ही नहीं, इसको जमीन से उड़ने और हवा से जमीन में उतरने में महज 10 मिनट का समय लगेगा। 
विज्ञापन


इस कार को चलाने के लिए आपके पास कार चलाने के लाइसेंस के अलावा स्पोर्ट पायलट सर्टिफिकेट की जरूरत हो सकती है। फिलहाल कंपनी 90 पाल-वी वन तैयार कर रही है, जिसमें से 25 उत्तरी अमेरिका को आवंटित किया गया है। इस कार की कीमत चार करोड़ रुपये से ज्यादा (छह लाख डॉलर) होगी, जो 180 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दूरी तय कर सकेगी। 50 साल पहले जेटसन्स ने उड़ने और जमीन में चलने वाली कार की कल्पना की थी। कंपनी के सीईओ रॉबर्ट डिंजेमान्स का कहना है कि पाल-वी वन हेलिसाइकिल को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। 
विज्ञापन


क्या होगा खास
इस कार में 230 हॉर्सपावर का चार सिलिंडर वाला इंजन लगाया गया है, जो पेट्रोल से संचालित होगा। यह चार हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगी। इस कार में 27 गैलन का टैंक है, जिसमें भरे पेट्रोल से 220 किमी तक उड़ान भरी जा सकेगी। अगर इसको सिर्फ सड़क पर चलाया जाता है, तो इतने पेट्रोल से 1207 किमी तक की दूरी तय की जा सकेगी। इसमें कार्बन, टिटैनियम और अल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 680 किग्रा होगा। इसको जमीन पर उतरने के लिए 540 फुट के रनवे की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed