फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mavis Wanczyk, The winner of the biggest jackpot in North American history quits her job

महिला ने जीती उत्तरी अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी, छोड़ दी नौकरी

Sat, 26 Aug 2017 12:03 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 26 Aug 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Mavis Wanczyk, The winner of the biggest jackpot in North American history quits her job
माविस वांकजिक

उत्तरी अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लॉटरी जीतने वाली महिला ने 758.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 अरब रुपए का इनाम हासिल करने के बाद नौकरी छोड़ दी है। 53 साल की माविस वांकजिक दो बच्चों की मां हैं।

विज्ञापन


पेट्रोल स्टेशन से खरीदा था टिकट
माविस ने मैसाचुसेट्स के शिकोपी में एक पेट्रोल स्टेशन से टिकट खरीदा था। लॉटरी जीतने वाली माविस ने मीडिया को बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। उनके लकी नंबर 6, 7, 16, 23, 26 और 4 थे।
विज्ञापन


पढ़ें:- 19 साल की लड़की ने एक हफ्ते में इतनी बार जीती लॉटरी कि करोड़ों में पहुंचा बैंक बैलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले जनवरी 2016 में अमेरिका के पावरबेल जैकपॉट में 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 109 अरब रुपये) की लॉटरी निकली थी। यह राशि तीन टिकट होल्डर्स के बीच बंटी थी। मैसाचुसेचट्स स्टेट लॉटरी ने बताया कि बुधवार रात टिकटों का ड्रॉ निकाला गया।


जन्मदिन के आधार पर चुने थे लकी नंबर
लॉटरी जीतने पर माविस ने कहा, ''पहला काम जो मैं करना चाहती हूं वो है घर बैठना और आराम करना। मेरा ये सपना था जो पूरा हो गया।'' उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदारों के जन्मदिन के आधार पर उन्होंने लकी नंबर चुने थे।

पढ़ें:- गलत है लॉटरी पर पैसे फूंकना, पति को यही समझाने के लिए खरीदा एक टिकट और जीती करोड़ों रुपये

माविस ने कहा, ''मैंने 32 साल तक मेडिकल सेंटर में नौकरी की। मैंने उन्हें बता दिया है कि अब मैं वहां वापस नहीं लौटने वाली। अब मैं बिस्तर पर पड़ी रहने वाली हूं।'' उन्होंने अपने आगे के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले साल ही उन्होंने नई कार ली थी जिसका सारा पैसा अब वह एक बार में चुका पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed