फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Massive planet with three suns discovered

वैज्ञानिकों ने तीन सूर्य वाले बड़े ग्रह की खोज की

Fri, 08 Jul 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Massive planet with three suns discovered
एचडी131399 एबी नाम है इस ग्रह का, 580 डिग्री सेल्सियस है तापमान - फोटो : Us Today

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जहां पर तीन सूर्य हैं। यह ग्रह पृथ्वी से 340 प्रकाश वर्ष दूर है और बृहस्पति के द्रव्यमान का तीन गुना है। मानवीय जीवन से अधिक समय तक  रहने वाले मौसम के कारण यहां पर या तो लगातार दिन रहता होगा या फिर यह प्रतिदिन तीन सूर्योदय और तीन सूर्यास्त का गवाह बनता होगा।

विज्ञापन


पृथ्वी से 340 प्रकाश वर्ष दूर नक्षत्र में सैंटारस एचडी 131399एबी लगभग 1.6 लाख साल पुराना है। यह अब तक खोजे गए ग्रहों में से सबसे युवा है और सीधे तस्वीर ले सकने वाले ग्रहों में से एक है। इसका तापमान 580 डिग्री सेल्सियस होने के साथ इसका वजन बृहस्पति के द्रव्यमान का तीन गुना है।
विज्ञापन


इसके साथ यह सबसे ठंडे ग्रहों में से एक होने के साथ बड़े पैमाने पर सीधे तस्वीर लिए जा सकने वाला ग्रह है। एचडी 131399एबी खोजने वाले शोध समूह के प्रथम वर्ष के पीएचडी छात्र केविन वेगनर ने बताया कि यह ग्रह कक्षा का आधा भाग पूरा करने में पृथ्वी का लगभग 550 साल लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीन सितारे दिखाई दे रहे हैं जिनमें दो हमेशा पास-पास रहते हैं। एक साल पहले ग्रह खोजे जाने के बाद से इसके अंडाकार आकार में थोड़ा परिवर्तन दिखाई दिया है। ग्रह को खोजे जाने के लिए उन्नत तकनीक वाला स्पेक्ट्रो पोलरीमेट्रिक हाई कन्ट्रास्ट एक्सोप्लैनेट रिसर्च इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग किया गया।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed