{"_id":"d8a290c49918465eb23831c149542405","slug":"mass-power-cuts-us-and-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और कनाडा में लाखों घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका और कनाडा में लाखों घरों की बत्ती गुल
Updated Thu, 26 Dec 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्वोत्तर और कनाडा के दक्षिण पूर्वी हिस्से में पिछले सप्ताह के आख़िर में आए बर्फीले तूफ़ान के बाद से पांच लाख से ज़्यादा परिवार अब भी बिना बिजली के रह रहे हैं।
विज्ञापन
ज़रूरी सेवाओं के लिए काम करने वाली टीम तूफ़ान के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए दिन-रात काम कर रही है, लेकिन उनका कहना है कि कुछ घरों में शनिवार तक बिजली गुल रह सकती है।
विज्ञापन
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक़ टोरंटो में क्रिसमस के दिन करीब 72 हज़ार लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
इस इलाके में कम से कम 27 लोगों की मौत तूफ़ान के कारण हुई।
इनमें से अधिकांश मौतें कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण हुई क्योंकि अपने घर को गर्म रखने के लिए लोग गैस जनरेटर और चारकोल स्टोव जैसे उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
बर्फ़ीला तूफ़ान
तूफ़ान के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। लाखो लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।
टोरंटो के मेयर रॉब फोर्ड ने इस सप्ताह के पूर्व में चेतावनी दते हुए कहा था, "मैं समझता हूं वो घर को गर्म रखना चाहते हैं, लेकिन आप यह नहीं कर सकते हैं। यह जानलेवा है।"
बर्फीले तूफ़ान से होने वाली अन्य मौतें दुर्घटनाओं के दौरान हुईं।
कनाडा के कुछ क्षेत्रों में दसियों हज़ार लोग न्यू ब्रुन्सविक और क्यूबेक में बिना बिजली के रह रहे हैं। नोवा स्काटिया में भी सैकड़ों घर बिजली सप्लाई से महरूम हैं।
अमेरिका में मेने से मिशिगन जैसे राज्यों तक लोग ख़राब मौसम से प्रभावित हुए हैं। इसके कारण टोरंटो और मांट्रियल, ओटावा और न्यूयॉर्क के बीच यातायात बाधित हुआ है।
बर्फीले तूफ़ान के कारण विभिन्न शहरों के बीच यातायात बाधित हुआ है।
कनाडा के पर्यावरण और मौसम वैज्ञानिक डेविड फिलिप ने चेतावनी दी थी कि बर्फ़बारी जारी रह सकती है। फिलिप कहते हैं, "अभी बर्फ़ के प्राकृतिक रूप से गलने की प्रक्रिया के शुरू होने में देर है।"