फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mass evacuations from towns were underway after dozens of fires and suspected gas explosions erupted

अमेरिका: बॉस्टन सहित तीन शहरों में हुए गैस विस्फोट, 70 से ज्यादा धमाकों में कई घर तबाह

Fri, 14 Sep 2018 08:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Mass evacuations from towns were underway after dozens of fires and suspected gas explosions erupted

अमेरिका के बोस्टन के करीब स्थित तीन कस्बों में आगे लगने तथा संदिग्ध गैस विस्फोटों के बाद बड़ी संख्या में लोगों को वहां से निकालने का काम चल रहा है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटों में इन इलाकों में रहने वाले कम से कम 10 निवासी घायल हो गए हैं जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन


मैसाच्युसेट्स स्टेट पुलिस ने कहा कि उन्हें लॉरेंस, एंडोवर और उत्तरी एंडोवर के बड़े हिस्सों से आग लगने, विस्फोट होने और गैस की गंध आने की सूचनाएं मिली हैं। पुलिस ने ट्वीट किया, “फिलहाल गैस लाइन का दबाव कम करने का काम किया जा रहा है और इसमें कुछ वक्त लग सकता है।” 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, “आस-पड़ोस के जिन इलाकों से गैस की गंध आ रही है उन जगहों को खाली कराने का काम जारी है। कारणों का अनुमान लगाना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। स्थिति पर काबू पाने के बाद संयुक्त जांच कराई जाएगी।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारी हजारों मीटर की दूरी तक बिजली की आपूर्ति बंद करेंगे और कोलंबिया गैस से उपयोगिता सेवाएं लेने वाले तीनों कस्बों के निवासियों को फौरन इलाका खाली करने को कहा गया है। 

गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा था कि वह, “राज्यभर के आस-पड़ोस के इलाकों में प्राकृतिक गैस लाइनों का अद्यतन करने वाली है।’’ लॉरेंस के मेयर ने कस्बे के दक्षिणी क्षेत्र में रह रहे सभी लोगों से बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से पहले घरों को छोड़ने को कहा है।

वहीं लॉरेंस जनरल हॉस्पिटल ने कहा है कि वह गैस विस्फोट में घायल हुए 10 लोगों का इलाज कर रहा है जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है और एक अन्य गंभीर हालत में है। विस्थापितों को शरण देने के लिए रेड क्रॉस सेंटर खोले गए हैं और शुक्रवार को लॉरेंस क्षेत्र के स्कूल बंद रखे गए हैं।


संघीय एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड से जांचकर्ताओं की एक टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचने वाली है। मैसाच्युसेट्स के गवर्नर चार्ली बेकर ने एक बयान में कहा कि वह “सक्रिय रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।” साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed