{"_id":"5ba465c8867a557ff306d679","slug":"maryland-shooting-woman-shot-herself-after-kills-3-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: महिला हमलावर ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, खुद को भी उड़ाया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: महिला हमलावर ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, खुद को भी उड़ाया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Maryland firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को एक बार फिर अमेरिका प्रांत मैरीलैंड में एक फार्मेसी वितरण केंद्र में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि एक महिला हमलावर ने घटना को अंजाम दिया है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि महिला हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला हमलावर स्नोचिया मोसली उसी कंपनी में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम करती थी, जहां पर उसने घटना को अंजाम दिया है। महिला हमलावर मैरीलैंड की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी महिला अपने काम पर आई थी, लेकिन अचानक उसने गोलीबारी शुरू कर दी। वह अपने साथ 9एमएम ग्लॉक हैंडगन लेकर आई थी। पहले तो उसने कंपनी के बाहर गोलीबारी की और फिर धीरे-धीरे वो कंपनी के अंदर घुस गई और गोली चलाने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसने तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला हमलावर को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उसने अपने सिर में गोली मारी थी। आधिकारिक तौर पर महिला की पहचान जारी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
अमेरिका में किसी महिला हमलावर की ओर से गोलीबारी की यह बहुत ही दुर्लभ घटना है, क्योंकि आमतौर पर वहां इस तरह की गोलीबारी की घटनाओं को पुरुष ही अंजाम देते हैं।