अमेरिका के मैरीलैंड शहर में गोलीबारी, तीन की मौत, 2 घायल
अमेरिका के मैरिलैंड के बिजनेस पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर है। हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका के मेरीलैंड बिजनेस पार्क में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
Maryland sheriff says 3 people killed after shooting at business park, 2 wounded; authorities searching for suspect, reports AP #US
— ANI (@ANI) October 18, 2017विज्ञापन
पढ़ें- अमेरिका: जलती कार में भारतीय मूल की महिला को छोड़ भागा ड्राइवर, मौत
माना जा रहा है कि यह हमला लोगों को निशाना बनाकर किया गया जो कि पहले से तय बताया जा रहा है। सभी पीड़ित एडवांस ग्रेनाइट सॉल्यूशंस कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। आसपास के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद करवा दिया गया है।