फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   mars rover curiosity finds signs of ancient stream

मंगल मिशन पर बड़ी सफलता, पानी की धारा का मिला सुबूत

Sat, 29 Sep 2012 12:32 AM IST
वाशिंगटन/लंदन/एजेंसी
वाशिंगटन/लंदन/एजेंसी Updated Sat, 29 Sep 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
mars rover curiosity finds signs of ancient stream
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाएं तलाशने की दिशा में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर कभी तेज बहाव वाले पानी की धारा का सुबूत खोज निकाला है। गत 6 अगस्त से अपने दो वर्षीय मिशन में जुटे रोवर ने ग्रह की सतह पर बजरी खोजी है, जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पानी की धारा के साथ बहकर आई होगी। वैसे, मंगल पर पानी की मौजूदगी का सुबूत पूर्व में भी ढूंढा जा चुका है, लेकिन यह पहला मौका है जब चट्टानों की नवीनतम तसवीरों में प्राचीन बजरी दिखी है।
विज्ञापन


अभियान के वैज्ञानिक जॉन ग्रोटजिंगर ने कहा कि सतह से निकाला गया चट्टानी अंश ऐसा दिखता है मानो किसी ने फुटपाथ की एक पट्टी पर हथौड़े मार-मारकर उसे बनाया हो। मगर यह वाकई किसी पुरानी धारा की बजरी की सतह का एक अंश है। क्यूरियोसिटी द्वारा भेजी गई तसवीरों में एक-दूसरे से जुड़े हुए पत्थर गेल नामक गड्ढे के उत्तरी भाग और शार्प नामक पर्वत के आधार के बीच मिले हैं। क्यूरियोसिटी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


क्यूरियोसिटी विज्ञान की सह जांचकर्ता रेबेका विलियम्स ने कहा कि मंगल पर मिले चट्टानी अंश की आकृतियां बताती हैं कि इन्हें यहां लाया गया है और इनका आकार बताता है कि इन्हें हवा यहां लेकर नहीं आई, बल्कि ये यहां तक पानी के बहाव के साथ आए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि लाल ग्रह पर मिली बजरी के आकार से हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि पानी का बहाव तीन फीट प्रति सेकेंड रहा होगा और इसकी गहराई टखने से कमर तक रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि के चंद्रमा टाइटन पर नौकायन की तैयारी
मंगल पर क्यूरियोसिटी रोवर की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अब वैज्ञानिकों का इरादा शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन पर स्थित झील पर नाव चलाने की है। यूरोपियन प्लेनेटरी साइंस कांग्रेस को अपना प्रस्ताव भेजने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार जल्द ही यह असंभव सी लगने वाली बात संभव हो सकती है। टाइटन नॉर्थ पोल के करीब सबसे बड़ी झील पर नौकायन की कोशिश छह महीने से सालभर में अंजाम दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed