फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mark Zuckerberg sister Randy says- there was lack of women in Facebook so left job

मार्क जकरबर्ग की बहन रैंडी का खुलासा- बताया इसलिए छोड़ी थी फेसबुक की नौकरी

Fri, 08 Feb 2019 12:27 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg sister Randy says- there was lack of women in Facebook so left job
रैंडी जकरबर्ग - फोटो : Facebook
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की बहन रैंडी जकरबर्ग ने फेसबुक की नौकरी इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें कंपनी में महिलाओं की कमी अखरती थी। रैंडी ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। 
विज्ञापन


रैंडी ने कहा कि शुरुआत में फेसबुक में 50 कर्मचारी थे। उस वक्त टेक इंडस्ट्री में महिलाओं का शामिल होना मुश्किल था। लेकिन मैं ऐसा माहौल चाहती थी जहां महिलाओं की भागीदारी ज्यादा हो। यह समझ से परे है कि इसी 4 फरवरी को 15 साल बाद भी स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। 
विज्ञापन


रैंडी के मुताबिक शुरुआत में फेसबुक के ज्यादातर विभागों में उनके अलावा कोई दूसरी महिला नहीं थी। यह उन्हें पसंद नहीं था। 

रैंडी का कहना है कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में पुरुषों का दबदबा है। वे मार्क के कहने पर साल 2004 में फेसबुक की शुरुआत से ही कंपनी के साथ जुड़ गई थीं। वहां लाइव स्ट्रीमिंग विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। रैंडी ने 2011 में फेसबुक छोड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed