{"_id":"59d2c0a74f1c1bb6538b5554","slug":"mark-zuckerberg-appologises-for-people-using-facebook-to-divide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए जुकरबर्ग ने मांगी माफी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फेसबुक के नकारात्मक प्रभावों के लिए जुकरबर्ग ने मांगी माफी
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:11 AM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने इस सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए।
विज्ञापन
वॉशिंगटन पोस्ट ने कहा कि जुकरबर्ग (33) ने किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सुबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
जुकरबर्ग ने एक दशक से भी अधिक समय पहले फेसबुक बनाया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।’
विज्ञापन
इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन 3,000 विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा, जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच 1,00, 000 डॉलर में खरीदा था। इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी अकाउंट से जोड़ा गया था जिन्हें संभवत: रूस से संचालित किया जाता था।