{"_id":"57e46fe34f1c1be17da82421","slug":"mark-zuckerberg-and-his-wife-will-invest-3-billion-into-curing-diseases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों से बचाने के लिए 3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे जुकरबर्ग दंपत्ति","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बीमारियों से बचाने के लिए 3 अरब डॉलर का निवेश करेंगे जुकरबर्ग दंपत्ति
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सैन फ्रांसिस्को
Updated Fri, 23 Sep 2016 06:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने अगले एक दशक में मेडिकल शोध व अनुसंधान के लिए तीन अरब डॉलर देने का वादा किया है। उनका लक्ष्य सदी के अंत तक बच्चों में होने वाले रोगों की रोकथाम और उचित प्रबंध करना भी है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया, सेन फ्रांसिस्को में यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह फंड चान जुकरबर्ग उपक्रम के तहत वितरित किया जाएगा, जिसे उन्होंने दिसंबर 2015 में उनकी पुत्री मेक्जिमा के जन्म पर स्थापित किया था। यह उपक्रम शिक्षा, गरीबी और बराबरी के अधिकार के लिए पहले से ही काम कर रहा है, लेकिन अब इसमें पहली बार विज्ञान के क्षेत्र में भी निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जुकरबर्ग की पत्नी चान ने कहा कि हम बीमारियों से सुरक्षा को लक्ष्य करते हुए वैज्ञानिक शोध पर पहली बार निवेश करेंगे। जुकरबर्ग के साथ उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी के बच्चे बीमारी का कम से कम शिकार हों।
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि उनका लक्ष्य वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को साथ साथ लाना है, ताकि ऐसे नए उपकरण और तकनीकी का विकास हो सके जिनसे दुनिया में एडवांस वैज्ञानिक रिसर्च एक आंदोलन का रूप ले ले।