फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   many jihadi killed in american attack

अमेरिकी हवाई हमलों में कई जेहादी ढेर

Mon, 29 Sep 2014 08:34 AM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
many jihadi killed in american attack

इराकी सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से झड़प के बाद ईरान सीमा पर स्थित एक बांध पर फिर से कब्जा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के गढ़ मोसुल में अमेरिकी हवाई हमलों से जेहादियों को भारी नुकसान हुआ है। हवाई हमलों में 18 जेहादी मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं।

बीती रात राजधानी बगदाद के एक सुन्नी बहुल इलाके में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम नौ लोग मारे गए और पच्चीस घायल हो गए।

इस बीच, ब्रिटेन, डेनमॉर्क और बेल्जियम के इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हवाई अभियान में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री का कहना है कि उनका देश अगले कुछ दिनों में सैन्य अभियान में शामिल होने के मुद्दे पर फैसला ले लेगा।

विज्ञापन

कई देशों से मदद लेगा अमेरिका

many jihadi killed in american attack

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा देशों को गठबंधन में शामिल होने का आह्वान किया था।

सीरियाई विद्रोही संगठन अल नुस्र फ्रंट ने अमेरिकी हवाई हमलों की आलोचना करते हुए इन्हें 'इस्लाम के खिलाफ युद्ध' बताया है।

ऑनलाइन जारी किए गए एक बयान में अल-कायदा से जुडे अल-नुस्र फ्रंट ने दुनियाभर में फैले जेहादियों से हमलों में शामिल पश्चिमी देशों को निशाने बनाने के लिए कहा है।

अल नुस्र का ये बयान इराक और सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हवाई अभियान के तेज होने के बाद आया है।

इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर लिया है। हवाई हमलों के कारण इस्लामिक स्टेट की बढ़त रुक गई है और उसे कई मोर्चों से पीछे हटना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed