{"_id":"590523e34f1c1b2612c0c8c2","slug":"man-sentenced-to-100-years-for-sexual-assault-robbery-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन हिंसा और लूटपाट करने पर एक शख्स को 100 साल की सजा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यौन हिंसा और लूटपाट करने पर एक शख्स को 100 साल की सजा
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Sun, 30 Apr 2017 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
अमेरिका के इलिनायस में एक बुजुर्ग विधवा के साथ यौन हिंसा और लूटपाट के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को 100 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। डूपेज काउंटी जज ब्रायन टेलेंडर ने पिछले हफ्ते शिकागो के दक्षिण पश्चिम उपनगरीय गांव बोलिंगब्रूक के रहने वाले टेविन राइनी को यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
राइनी को पश्चिमी शिकागो से करीब 40 किलोमीटर दूर वेस्टामांट में एक जनवरी 2015 को अब 89 साल की हो चुकी महिला के घर में घुसने और बंदूक के बल पर उनसे यौन हिंसा करने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं राइनी इसके बाद महिला को गाड़ी से एक एटीएम तक लेकर गया और वहां से पैसे भी निकलवाए। टेलैंडर ने आपराधिक यौन हिंसा के लिए राइनी को 60 साल की सजा सुनाई और उसके बाद हथियार के दम पर लूटपाट करने के लिए 40 और साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन