फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   man admits to smuggling asian fossils of dinosaurs

वो शख़्स जो डायनासोर बेचता था

Fri, 28 Dec 2012 04:14 PM IST
Updated Fri, 28 Dec 2012 04:14 PM IST
विज्ञापन
man admits to smuggling asian fossils of dinosaurs

फ्लोरिडा के एक जीवाश्म विक्रेता ने अदालत में स्वीकार किया है कि वो डायनासोर की हड्डियों और जीवाश्म तस्करी करता था। इनमें मंगोलिया के उस टिरेनोसॉरस के कंकाल की तस्करी भी शामिल है जो सात करोड़ साल पुराना है। न्यूयॉर्क की एक अदालत में ऐरिक प्रोकोपी ने बयान दिया कि उन्होंने मई में अवैध रुप से मंगोलिया से आयात किए गए इस कंकाल को दस लाख डॉलर से भी ज्यादा की रकम में नीलाम कर दिया।

विज्ञापन


जून में मंगोलिया से कंकाल के चोरी होने की सूचना मिलने के बाद अमरीकी अधिकारियों ने हड्डियों को जब्त कर लिया था। अदालत में सुनवाई के दौरान ऐरिक प्रोकोपी ने इस आरोप का बचाव नहीं किया।
विज्ञापन


जीवाश्म का काला कारोबार
प्रोकोपी ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने चीनी फ्लाइंग(उड़ने वाला) डायनासोर के अलावा दो ओविरापोटर्स का भी आयात किया। प्रोकोपी को अक्टूबर में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब जीवाश्म से लदा एक ट्रक उनके घर पर पहुंचा। अमरीका के अटार्नी प्रीत भरारा का कहना है कि अधिकारी अब इन जीवाश्मों को उनके मूल देश लौटने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा," जीवाश्म और पुरातन कंकाल एक देश के प्राकृतिक इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के हिस्से होते हैं और प्रोकोपी जैसे लोग प्रकृ़ति के इस चमत्कार को काला बाज़ारी के जरिए बेचते हैं। ये इतिहास के एक टुकड़े की चोरी करना है।" मंगोलिया अमरीकी अदालत के जरिए चाहता है कि सात करोड़ वर्ष पुराने टिरेनोसॉरस का कंकाल उसे वापस कर दिया जाए। मंगोलिया का कहना है कि इस कंकाल को गोबी मरुस्थल से चोरी किया गया था।

चोरी के डायनासोर
गुरुवार को अदालत में, सहायक अमरीकी अटार्नी मार्टिन बेल ने डायनासोर की एक सूची पढ़ी और कहा कि प्रोकोपी ने इन्हें अवैध रूप से आयात किया था। उन्होंने इसे मजिस्ट्रेट जज रोनाल्ड एलिस को भी दिखाया। मार्टिन बेल ने ये भी कहा कि टिरेनोसॉरस का एक अन्य कंकाल जो लगभग पूरा है उसे प्रोकोपी के फ्लोरिडा स्थित घर में पाया गया। साथ ही ओविरापोटर का एक कंकाल प्रोकोपी के एक दूसरे घर से बरामद हुआ है।


प्रोकोपी ने स्वीकार किया कि वो अवैध रूप से मंगोलिया और चीन से कंकाल आयात करते थे। इसी साल, मई में न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में जिस टिरेनोसॉरस को बेचा गया उसे फिर से बनाने में प्रोकोपी ने साल भर मेहनत की थी क्योंकि इसकी हड्डियों का ढ़ांचा चरमरा चुका था। प्रोकोपी के बारे में बताया गया है कि वो ऐसे संग्रहकर्ता हैं जो व्यावसायिक रुप से इंटरनेट पर मूंगा, जीवाश्म और अन्य वस्तुओं को बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed