{"_id":"58b6fb8c4f1c1b7c05832563","slug":"man-accused-of-hate-crime-arrests-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम विरोधी हमला करने और चेहरे पर काटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मुस्लिम विरोधी हमला करने और चेहरे पर काटने वाला गिरफ्तार
amarujala.com -presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
अमेरिका में एक शख्स पर नस्लीय हमला करने वाले 35 वर्षीय रोबिन मैकग्रियर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पीड़ित के चेहरे पर दांत से काटा था और मुस्लिम विरोधी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को वर्जीनिया के मैकलीन में एक शॉपिंग मॉल के पार्किंग में रोबिन 31 वर्षीय शख्स की ओर बढ़ा और फिर उसको धमकी देने लगा। इसके चलते दोनों के बीच बहस होने लगी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद रोबिन ने पीड़ित के चेहरे पर दांत से काट लिया और पुलिस के पहुंचने से पहले घटनास्थल से फरार हो गया था।
विज्ञापन
फेयरफैक्स काउंटी के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की गहन जांच करके तीन महीने बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन