{"_id":"83cea54f1b662b1491b5ea2749e829b5","slug":"majority-of-republican-party-may-challenge-to-obama-government-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट में विपक्ष मजबूत, ओबामा के लिए होगी मुश्किल?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सीनेट में विपक्ष मजबूत, ओबामा के लिए होगी मुश्किल?
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी ने पिछले आठ वर्षों में पहली बार संसद के दोनों सदनों पर अपना पूरा नियंत्रण कर लिया है। रिपब्लिकन पार्टी ओबामा सरकार की प्रमुख विपक्षी पार्टी है।
विज्ञापन
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में पहले से ही स्थापित रिपब्लिकन पार्टी ने नवंबर में हुए मध्यावधि चुनावों में सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत में होने से व्हाइट हाउस के साथ एक राजनीतिक संघर्ष की आशंका जताई जा रही है क्योंकि राष्ट्रपति डेमोक्रेट पार्टी से हैं।
विज्ञापन
ओबामा के कार्यकाल को अभी दो साल बचे हैं और ऐसी परिस्थिति में ओबामा के लिए किसी भी नए नियम को पारित करवाना मुश्किल साबित हो सकता है।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट पार्टियों के प्रमुखों को ओबामा से मुलाकत के लिए बुलाया है ताकि आने वाले दिनों में प्रस्तावित टैक्स सुधार और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके।
रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉन बोयनर एक बार फिर प्रतिनिधि सभा के स्पीकर बने हैं। हालांकि पार्टी के कुछ सांसदों ने दूसरे उम्मीदवार को भी वोट दिए थे।