फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mahatma Gandhi rare photo fetches over fourty one thousand dollars in us

महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ फोटो 41 हजार डॉलर में हुई नीलाम

Fri, 09 Mar 2018 07:29 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 09 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi rare photo fetches over fourty one thousand dollars in us
mahatma gandhi
महात्मा गांधी के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ फोटो अमेरिका में 41,806 डॉलर में नीलाम हुई। इस फोटो में महात्मा गांधी मदन मोहन मालवीय के साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन


बोस्टन स्थित आरआर ऑक्शन के अनुसार, फाउंटेन पेन से महात्मा गांधी ने ‘एमके गांधी’ का हस्ताक्षर किया हुआ है। इस दुर्लभ फोटो को सितंबर, 1931 में लंदन में हुए भारत के गोलमेज सम्मेलन के दूसरे सत्र के बाद लिया गया था। 

एक मीडिया रिलीज में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से काम करने वाले प्रतिनिधि, गांधी ने भारत में चालू संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के उद्देश्य से ब्रिटिश-संगठित गोल मेज सम्मेलन के दूसरे सत्र में भाग लिया था। 
विज्ञापन


गोलमेज सम्मेलन तीन बार 1930 से 1932 के बीच में लंदन में आयोजित हुआ था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे और गांधी के नेतृत्व वाले असहयोग आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मालवीय स्वतंत्र भारत की वकालत करने वाले प्रतिनिधि के रूप में उनके साथ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed