फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Looking at donald Trump on Google I see my image spoiled news: American president

ट्रंप ने गूगल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरा नाम सर्च करने पर दिखती हैं नकारात्मक खबरें

Wed, 29 Aug 2018 08:28 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Looking at donald Trump on Google I see my image spoiled news: American president

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को गूगल पर जमकर बरसे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि गूगल पर हमेशा उनके खिलाफ ही खबरें चलती रहती हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, गूगल के सर्च रिजल्ट में ट्रंप न्यूज डालो तो सिर्फ फेक मीडिया के विचार और फर्जी मीडिया रिपोर्टिंग की कतार ही मिलती है।

विज्ञापन


ट्रंप ने आगे कहा, मैं अगर दूसरे शब्दों में कहूं तो ये लोग मेरे व कुछ दूसरे लोगों के लिए पूरी तरह से कट्टर हैं। यही वजह है कि हमारे खिलाफ सभी खबरें आम तौर पर नकारात्मक ही होती हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी कंजर्वेटिव आवाज को सेंसर किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने समाचार चैनल सीएनएन पर एक बार फिर हमला बोला और इसे ‘फेक न्यूज’ का अगुवा करार दिया।
विज्ञापन


96 फीसदी खबरें लेफ्ट विंग की

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने गूगल में जब भी ‘ट्रंप न्यूज’ सर्च किया, 96 प्रतिशत तक खबरें ‘नेशनल लेफ्ट विंग मीडिया’ की सामने आईं। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक स्थिति बताया। ट्रंप ने कहा कि गूगल कंजर्वेटिव्स की आवाज दबा और सूचना छिपा रहे हैं। वे क्या देखा जा सकता है और क्या नहीं, इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है, इससे निपटा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने आरोपों को खारिज किया

इस बीच, गूगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि सर्च का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे के लिए नहीं किया जाता है और वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा को लेकर पक्षपातपूर्ण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed