{"_id":"5b86b4ad42c79206ed67dd8c","slug":"looking-at-donald-trump-on-google-i-see-my-image-spoiled-news-american-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने गूगल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरा नाम सर्च करने पर दिखती हैं नकारात्मक खबरें","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने गूगल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरा नाम सर्च करने पर दिखती हैं नकारात्मक खबरें
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को गूगल पर जमकर बरसे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि गूगल पर हमेशा उनके खिलाफ ही खबरें चलती रहती हैं, जिससे उनकी छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। बता दें कि ट्रंप इससे पहले भी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निशाना साधते रहे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया, गूगल के सर्च रिजल्ट में ट्रंप न्यूज डालो तो सिर्फ फेक मीडिया के विचार और फर्जी मीडिया रिपोर्टिंग की कतार ही मिलती है।
विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा, मैं अगर दूसरे शब्दों में कहूं तो ये लोग मेरे व कुछ दूसरे लोगों के लिए पूरी तरह से कट्टर हैं। यही वजह है कि हमारे खिलाफ सभी खबरें आम तौर पर नकारात्मक ही होती हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी कंजर्वेटिव आवाज को सेंसर किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने समाचार चैनल सीएनएन पर एक बार फिर हमला बोला और इसे ‘फेक न्यूज’ का अगुवा करार दिया।
विज्ञापन
96 फीसदी खबरें लेफ्ट विंग की
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने गूगल में जब भी ‘ट्रंप न्यूज’ सर्च किया, 96 प्रतिशत तक खबरें ‘नेशनल लेफ्ट विंग मीडिया’ की सामने आईं। उन्होंने इसे बेहद खतरनाक स्थिति बताया। ट्रंप ने कहा कि गूगल कंजर्वेटिव्स की आवाज दबा और सूचना छिपा रहे हैं। वे क्या देखा जा सकता है और क्या नहीं, इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है, इससे निपटा जाएगा
विज्ञापन
गूगल ने आरोपों को खारिज किया
इस बीच, गूगल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि सर्च का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडे के लिए नहीं किया जाता है और वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा को लेकर पक्षपातपूर्ण नहीं है।