फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   look of missing Donald Trump wife Melania Trump for a month

फिर नजर आईं एक माह से ‘गायब’ डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप

Thu, 07 Jun 2018 06:57 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Thu, 07 Jun 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
look of missing Donald Trump wife Melania Trump for a month
donald trump, melania trump
अमेरिका में लोगों की नजरों से 25 दिन तक दूर रहने के बाद देश की पहली महिला और राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप अब जाकर सार्वजनिक रूप से देखी गई हैं। वह पिछले करीब एक माह तक गायब रहने के बाद अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक कार्यक्रम में नजर आईं। 
विज्ञापन


इस बीच यह कयास लगाए जाने लगे थे कि मेलानिया अपने पति डोनाल्ड ट्रंप को छोड़कर चली गई हैं। मेलानिया को व्हाइट हाउस में 40 से ज्यादा गोल्ड स्टार सैन्य परिवारों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में देखा गया। मेलानिया ने एक बयान में कहा कि व्हाइट हाउस में सैन्य परिवारों का स्वागत करना गर्व की बात है और वह देश की सेवा के लिए सैन्य सदस्यों की आभारी हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इस कार्यक्रम में पत्रकारों को प्रवेश नहीं मिला लेकिन ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में अमेरिका की फर्स्ट लेडी को काले रंग के स्लीवलेस कपड़ों और अपनी पसंदीदा ऊंची एड़ी की सैंडल पहने दिखाया गया है। बाद में मेलानिया ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी ट्वीट कीं जिनमें से एक में वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मेलानिया ट्रंप 10 मई को सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं जब ट्रंप के साथ मिलकर उन्होंने उत्तर कोरिया से रिहा किए गए तीन अमेरिकियों का स्वागत किया था। इसके चार दिन बाद व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि किडनी के इलाज के लिए मेलानिया को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed