{"_id":"59e2dc524f1c1b98678b5be3","slug":"lockdown-in-virginia-state-university-after-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में ओपन फायरिंग, एक शख्स घायल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में ओपन फायरिंग, एक शख्स घायल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Virginia State University
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्जीनिया की स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस से फायरिंग की खबर सामने आ रही हैं। यूएस मीडिया के मुताबिक फायरिंग के बाद कैंपस को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वर्जीनिया यूनिवर्सिटी पुलिस ने शनिवार रात ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि फायरिंग की वजह से यूनिवर्सिटी कैंपस को लॉकडाउन कर दिया गया है, इसलिए इस क्षेत्र में आने से बचें।
विज्ञापन
Virginia State University campus on lockdown after shooting: US media
— ANI (@ANI) October 15, 2017
Shooting on Campus - VSU is on lockdown. Avoid the area. Updates to follow.
— VSU Police (@VSUPolice) October 15, 2017
विज्ञापन
WTVR-TV के मुताबिक इस फायरिंग में एक शख्स को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। घायल शख्स को मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले अमेरिका की टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी में भी फायरिंग हुई थी जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद इस अमेरिकन यूनिवर्सिटी को पूरी तरह लॉक कर दिया गया था और छात्रों को सुरक्षित रहने के लिए ट्विटर से संदेश भेजे गए थे।
विज्ञापन