फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   less number of women include in shooting offence cases

महिलाएं कम करती हैं गोलीबारी के अपराध

Fri, 13 Apr 2018 03:42 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 13 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
less number of women include in shooting offence cases

खूनखराबे, गोलीबारी जैसी घटनाओं में अकसर देखा जाता है कि इसे किसी पुरुष ने अंजाम दिया होता है। महिलाएं ऐसे अपराधों में कम शामिल होती हैं लेकिन पिछले दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक महिला ने यू-ट्यूब के मुख्यालय में घुसकर गोलबारी की। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक उसके बाद महिला नसीम अगदाम ने खुद को ही गोली मार ली। ऐसा माना जा रहा है कि ये घटना आम नहीं है क्योंकि इसमें एक महिला शामिल है। क्या महिलाएं गोलीबारी या मास शूटिंग के अपराधों में पुरुषों की अपेक्षा कम शामिल होती हैं?

विज्ञापन


महिलाएं हत्या के लिए कौनसे तरीके अपनाती हैं?

किताब 'मास शूटिंग्स: मीडिया, मिथ्स एंड रिएलिटीज' की सह-लेखिका जैकलीन शिलक्राउट ने अपने शोध की कुछ बातें बीबीसी के साथ साझा की। जैकलीन कहती हैं, "सामान्य तौर पर महिलाएं किसी अजनबी को मारने की घटना में शामिल नहीं होती हैं। "उनके शिकार ज्यादातर वे लोग होते हैं जिन्हें वे जानती हैं जैसे उनके पार्टनर या बच्चे।
विज्ञापन


आमतौर पर महिलाएं बंदूकों का इस्तेमाल भी नहीं करतीं।" "वे हत्या के लिए जहर का इस्तेमाल करती हैं या दम घोंटने का तरीका अपनाती हैं। अमेरिका में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों के पास ढाई गुना ज्यादा बंदूकें हैं।" जैकलीन की रिसर्च के मुताबिक अमेरिका में हुई 340 मास शूटिंग की घटनाओं में 352 लोग शामिल थे। इनमें से सिर्फ 14 में महिलाएं शामिल थीं और बाकियों में पुरुष। यानी 96 फीसदी पुरुष और सिर्फ 4 फीसदी महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्या महिला अभियुक्तों को अलग तरह से देखा जाता है?

less number of women include in shooting offence cases

नसीम अगदाम के मामले में जैकलीन कहती हैं, "ये घटना बहुत वजहों से दिलचस्प है। जैसे उस महिला अपनी वीडियो को लेकर यू-ट्यूब से दिक्कत होना।" "अकसर महिलाएं किसी स्कूल में या अपने दफ़्तर में मास शूटिंग की घटना को अंजाम देती हैं।" "इस घटना में एक बाहरी महिला आती है जिसका सीधे तौर पर कोई टारगेट नहीं है। इस वजह से भी ये घटना काफी अलग है।" कहा जा रहा है कि कैलीफोर्निया की इस घटना में घायल शख्स अभियुक्त महिला का प्रेमी था।

जैकलीन कहती हैं, "जब हमारे सामने कोई ऐसी घटना सामने आती है जहां कोई पुरुष शामिल होता है तो वो अकसर कोई ताकतवर पुरुष होता है।" "और उसकी कोई समस्या होती है। जब इस महिला की घटना सामने आई तो इस मामले में घरेलू हिंसा की ओर इशारा किया गया।" जैकलीन के मुताबिक महिलाओं के मामले में इस तरह के कारण उसकी गंभीरता को कम कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed