फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Lashkar, tehrik e taliban are dangerous for country: America

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए तैयबा और तहरीक-ए-तालिबान से अमेरिका को खतरा

Fri, 05 Oct 2018 03:59 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 05 Oct 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Lashkar, tehrik e taliban are dangerous for country: America
व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग - फोटो : Getty

अमेरिका द्वारा आतंकवाद निरोध के लिये यहां जारी की गई नयी राष्ट्रीय रणनीति में पाकिस्तान से संचालित दो आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के अतिरिक्त बोको हराम की पहचान अमेरिका के लिये संभावित खतरे के तौर पर की गई है।

विज्ञापन

 

व्हाइट हाउस द्वारा गुरुवार को जारी आतंकवाद निरोध के लिये राष्ट्रीय रणनीति में कहा गया है कि आईएसआईएस और अल कायदा के अलावा कई अन्य कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी संगठन स्थानीय रूप से केन्द्रित विद्रोहियों या आतंकवादी अभियानों को बढ़ावा देने के लिये काम कर रहे हैं, जबकि वे अमेरिकी नागरिकों और विदेश में उसके हितों के लिये संभावित खतरा बने हुए हैं।

विज्ञापन

 

इसके अनुसार, ‘‘इन संगठनों के अलावा बोको हराम, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा स्थानीय सरकारों को कमजोर करने तथा हमले करने के लिये राजनीतिक एवं आतंकवादी हथकंडा अपना रहे हैं।’’ रणनीति के अनुसार सीमित संसाधन या राजनीतिक कारणों के चलते ये संगठन अमेरिकी सरजमीं या अमेरिकी हितों के खिलाफ हमले की जगह संभवत: क्षेत्रीय लक्ष्यों को प्राथमिकता देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणनीति के अनुसार, ‘‘इनमें से कई संगठन अमेरिका के लिये खतरा बने हुए हैं हालांकि वे दुनिया भर में अपने समर्थकों का नेटवर्क बनाये रखने में कामयाब भी रहे हैं और आईएसआईए या अलकायदा के साथ उनके संबंध बरकरार हैं जो अमेरिकी हितों के लिये उनके संभावित खतरे को रेखांकित करते हैं।’’  रणनीति में कहा गया है कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी अमेरिका और उसके अहम राष्ट्रीय हितों के लिये प्राथमिक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी बने हुए हुए हैं।

 

इसके अनुसार प्रमुख आतंकवादी संगठन खासकर आईएसआईएस और अलकायदा ने बार-बार अमेरिका और उसके हितों पर हमले की अपनी मंशा जाहिर की है। ये संगठन नये हमलों को अंजाम देने की साजिश रचते रहते हैं और इन्होंने अमेरिका के अंदर अतिसंवेदनशील लोगों को हिंसक अपराध करने के लिये उकसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed