फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Las Vegas shooting: Isis claims responsibility for massacre, shooters 64 year old stephen paddock

लास वेगास हमले की ISIS ने ली जिम्मेदारी, US बोला- ये टेरर अटैक नहीं

Tue, 03 Oct 2017 08:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 03 Oct 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
Las Vegas shooting:  Isis claims responsibility for massacre, shooters 64 year old stephen paddock
Las Vegas shooting

अमेरिका के लास वेगास में म्यूजिक कंसर्ट के दौरान 64 वर्षीय हमलावर ने हजारों की भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हिंसा का तांडव मचाया। पास के होटल की 32वीं मंजिल से की गई अंधाधुंध फायरिंग में 58 लोगों की मौत हो गई जबकि 515 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं अमेरिकी खुफिया एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के एक विशेष एजेंट ने कहा है कि लास वेगास गोलीबारी की प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के साथ संबंध के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इससे पहले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अपने प्रोपेगेंडा संसाधनों की मदद से इस हमले की जिम्मेदारी लेने की कोशिश की थी और दावा किया था कि हमलावर हाल ही में उसका सदस्य बना था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि हमले को एक 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अकाउंटेंट स्टीफन पैडॉक द्वारा अंजाम दिया गया। एफबीआई की लास वेगास दफ्तर के कार्यकारी विशेष एजेंट एरोन रौस ने कहा कि अभी तक की जांच में इस घटना से किसी भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के तार नहीं जुडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस हमले में किसी भी भारतीय की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 


पुलिस की SWAT टीम को जानकारी मिली कि कंसर्ट स्थल के साथ लगे होटल-कसीनो मैंडले बे की 32वीं मंजिल से ताबड़तोड़ गोलियां दागी जा रही हैं। स्मार्टफोन में कैद फुटेज के अनुसार हमला रविवार रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) शुरू हुआ। शुरू में लोगों को लगा कि आतिशबाजी की जा रही है। 

पढ़ें: कनाडा में भारतीय मूल का सिख बना न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख नेता

लास वेगास मेट्रो पुलिस अधिकारी जोसेफ लोम्बार्डो ने बताया कि घटनास्थल पर हमें अब तक 50 शव मिले हैं जबकि 406 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। अमेरिका में भीड़ पर गोलीबारी की यह सबसे भीषण घटना है। मरने वालों की तादाद बढ़ भी सकती है। मरने वालों में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इससे पहले पिछले साल ओरलैंडो नाइट क्लब में गोलीबारी कर 49 लोगों को मार डाला गया था। 

पुलिस को संदेह है कि लास वेगास स्ट्रिप के विशाल होटल की 32वीं मंजिल से गोलीबारी करने से पहले पैडॉक के साथ एक महिला मित्र भी थी जिसकी तलाश की जा रही है। तीन दिवसीय कंट्री संगीत समारोह रूट 91 के आखिरी दिन करीब 22 हजार संगीत प्रेमी जुटे थे। 

व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर के जरिये हादसे के पीडि़तों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। निश्चित तौर पर यह एक दर्दनाक घटना है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पुलिस और एफबीआई की टीम पैडॉक की पृष्ठभूमि खंगाल रही है। टीम को होटल के उस कमरे में कई सारे हथियार मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर अकेला नहीं था। हालांकि पुलिस को अभी तक पैडॉक की मंशा पता नहीं चल पाई है। 

आतंकी हमला नहीं, कमरे में मिलीं 10 राइफलें

Las Vegas shooting:  Isis claims responsibility for massacre, shooters 64 year old stephen paddock

शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि पैडॉक के होटल कमरे में 10 से अधिक राइफलें थीं और उसे पुलिस ने मार गिराया है। लोम्बार्डो ने बताया कि पैडॉक का किसी आतंकी समूह से कोई संबंध नहीं है। पहले प्रशासन ने यह भी बताया था कि हमलावर के साथ कमरे में महिला मित्र भी थी लेकिन बाद में पता चला कि इस हमले से उसका कोई लेना देना नहीं था। एक बार में 100 गोलियां दागी जा रही थीं। 

कौन है संदिग्ध हमलावर स्टीफन पैडॉक? 
अमेरिका के लास वेगास कानून प्रवर्तन अधिकारी शैरिफ जोसेफ लोम्बार्डो ने कहा कि लॉस वेगास गोलीबारी में मारा गया 64 वर्षीय संदिग्ध स्टीफन पैडॉक नेवादा के मीसक्वाइट का रहने वाला था जो कि लास वेगास से 80 मील दूर है। कुछ महीने पहले ही उसने इस्लाम धर्म अपनाया था। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि उसने अकेले इस घटना को अंजाम दिया जिसे लोन वुल्फ कहते हैं। वह किसी आतंकी समूह का हिस्सा नहीं था।

वहीं पुलिस 114बी40 नंबर प्लेट वाली गाड़ी की तलाश में भी जुटी है। घटना से पहले उसके साथ एक महिला को देखा गया था जिससे बात करने के बाद पुलिस ने उसके इस घटना में शामिल होने की आशंका से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमने होटल में पैडॉक के कमरे से राइफल बरामद हुई है और जल्द ही हमलावर के घर की तलाशी भी ली जाएगी। पुलिस ने आगे बताया कि पैडॉक का 9 अप्रैल 1953 को जन्म हुआ था और वह तीन बच्चों का दादा है। हालांकि अभी हमलावर के बैकग्राउंड जांच पूरी नहीं हुई है।

चश्मदीद सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर बयां की घटना की भयावहता

Las Vegas shooting:  Isis claims responsibility for massacre, shooters 64 year old stephen paddock

अमेरिका के इतिहास में हुई अब तक की सबसे भयावह गोलीबारी ने कंसर्ट में मौजूद सेलिब्रिटीज को अंदर तक हिला दिया। अमेरिका के बड़ें सिंगरों के साथ अन्य क्षेत्र के सेलिब्रिटी भी रविवार रात हुई घटना के गवाह थे। ब्रिटिश टेनिस स्टार लॉरा रॉबसन ने ट्वीट करके घटनास्थल के मंजर का हाल बयां किया। उन्होंने खुद को सुरक्षित मगर सदमे में बताया।

उन्होंने लिखा कि मैं सुरक्षित हूं। हम वहीं पर मौजूद थे, पहले तो लगा कि पटाखे छूट रहे हैं लेकिन अचानक सभी भागने लगे। यह बहुत ही भयानक था। जबकि भीड़ में फंसे हुए मेरे एक मित्र ने गोली के शिकार लोगों की सहायता की। वहीं इंस्टाग्राम के किंग कहे जाने वाले पोकर खिलाड़ी डैन बिल्जेरियन ने गोलीबारी की घटना के बाद भागते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया। उसके साथ ही उन्होंने एक लड़की के सिर में गोली लगने की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने लिखा कि हे भगवान, इस लड़की को अभी-अभी सिर में गोली मारी गई, कितना भयावह है।

अमेरिकी सिंगर जेक ओवेन ने कहा मैं सबसे अविश्वसनीय घटना का गवाह बन गया हूं। उन्होंने ट्वीट किया कि वे सुरक्षित हैं लेकिन बाकी लोग नहीं, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। इसके साथ ही उन्होंने लास वेगास पुलिस विभाग की त्वरित कार्रवाई का शुक्रिया भी अदा किया। सिंगर मैक्स जॉर्ज भी वहां मौजूद थे और उन्होंने लिखा कि मैं अपनी जगह से इस गोलीबारी को देख रहा हूं, उम्मीद करता हूं कि नीचे सभी लोग सुरक्षित होंगे।

सिंगर क्रिस यंग ने गोलीबारी के बाद लिखा कि मैं इसके सिवाय कुछ नहीं कहूंगा कि मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं जो जिंदा बच गए लेकिन बहुत सारे लोग मारे गए जो कि बहुत ही दुखद है। वहीं गोलीबारी के समय दूसरे स्टेज पर मौजूद ल्यूक कांब्स ने लिखा कि मैं, मेरा बैंड और सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। यह बहुत ही लंबा चला, अब मुझे नींद की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed