फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Las Vegas gunman Stephen Paddock was Most boring son says brother

काफी 'बोरिंग' था 59 लोगों का हत्यारा, परिवार-दोस्तों ने बताईं ये नई बातें

Sun, 08 Oct 2017 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 08 Oct 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Las Vegas gunman Stephen Paddock was Most boring son says brother
स्टीफन पैडक - फोटो : BBC
लास वेगस के होटल के बाहर स्टीफन पैडॉक ने गोलाबारी करके 59 लोगों की जान ले ली थी और 500 से ज्यादा को घायल कर दिया था, लेकिन अबतक यह साफ नहीं हुआ है कि उसने ऐसा क्यों किया? परिवारवालों के साथ-साथ उसको जानने वाले सभी लोग हैरान हैं। पैडॉक परिवार का सबसे बड़ा लड़का था, छोटा भाई उसको सबसे बोरिंग बता रहा है।
विज्ञापन


पैडॉक के पास खूब सारी प्रोपर्टी थी, जिसको उसने किराए पर दे रखा था और सभी किराएदार उससे खुश रहते थे। खबरों के मुताबिक, पैडॉक सभी घरों का किराया काफी कम रखता था और किराएदारों की हरसंभव मदद करता था।
विज्ञापन

 
पढ़ें: लास वेगस में 59 की जान लेने वाले हत्यारे के भाई ने क्या कहा, जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडॉक ने होटल के 32वें फ्लोर के जिस कमरे से गोलाबारी की वहां पर 17 से ज्यादा बंदूकें मिली थीं। लेकिन बंदूकों के लिए उसका प्यार कोई नया नहीं था। वह 1982 से बंदूकें खरीद रहा था और जिससे वह बंदूक खरीदता था वह साफ कहता है कि पैडॉक कोई 'नौसिखिया' नहीं था। हालांकि, अक्टूबर के बाद उसकी इस गतिविधि में तेजी आई थी।


पैडॉक के इतने सारे घर थे लेकिन वह ना तो किसी में ज्यादा देर तक रहता था और ना ही पड़ोसियों से ही कोई खास ज्यादा बात करता था। वह सोशल मीडिया से दूर रहता था और सिर्फ वीडियो पोकर खेलने का शौकीन था जिसे वह 25 साल से खेल रहा था।

पैडॉक की 62 साल की गर्लफ्रेंड ने बताया कि पिछले कुछ वक्त से वह निराशा था लेकिन उसकी वजह फिलहाल साफ नहीं है। पैडॉक ने लोगों को मारकर अपनी जान भी ले ली थी।पुलिस अब भी जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed