ऐसे बचाई महिला की जान कि बन गया हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंसान को एक जलती हुई कार से बाहर निकालने के लिए आप किस हद तक जा सकते है, वह भी तब जब वह कार एक गैस पम्प पर खड़ी हो और उसके चारो तरफ आग की लपटे उठ रही हों। शायद बहुत कम ही लोग होंगे जो इस तरह के जोखिम को उठाने की हिम्मत करेंगे लेकिन एक ऐसा ही हिम्मत भरा काम इस युवक ने किया है।
फिलिप बिटर (19 साल) ने आग की लपटों में घिरे एक कार से महिला को बाहर निकालकर हीरो बन गए। आग की लपटों के बीच कार के अंदर फंसी एक महिला को बचाने के लिए इस लड़के ने पहले जोरदार मुक्के से कार का शीशा तोड़ा फिर महिला को खींचकर बाहर निकाला।
यह घटना उस वक्त हुई जब महिला ने अपनी कार से एक पेट्रोल पम्प को टक्कर मार दी जिसकी वजह से वहां आग लग गई। यह पूरी वाकया अमेरिका के ओरेगन राज्य में स्थित बीवर्टन शहर के शेवरन पेट्रोल पम्प पर घटा। हालांकि, टक्कर कैसे हुई इस बात की पुष्टि नहीं हुई।
लोग बना रहे थे वीडियो
फिलिप ने बताया घटना के बाद पेट्रोल पम्प और कार में आग लग गई और वहां खड़े करीब छह लोग कार में फंसी महिला की वीडियो बना रहे थे। बताया जाता है कि बिटर वहां अपने भाई के लिए कुछ खाने का सामान लेने गए थे।
टुआलेटिन घाटी के आग एवं बचाव कर्मचारी ने बताया कि जब दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे उस वक्त वॉल्वो (कार) और गैस पम्प पूरी तरह से आग की लपटों से घिरा हुआ था। मुख्य दमकल कर्मचारी ने बिटर के लिए कहा, 'वह एक नायक से कम नहीं हैं।'
इस घटना के दौरान गैस स्टेशन के कर्मचारियों ने आग की लपटे उठती देख तुरंत गैस की मेन पाइप को बंद कर दिया, जिससे केआस-पास के गैस पम्पों पर इसकी लपटें न पहुंचे पाए। घटना के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर यह घटना कैसे घटी।