फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   know What is the biggest regret of Bill Gates life

जानिये बिल गेट्स की जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस क्या है? हार्वर्ड में दिया जवाब

Sun, 29 Apr 2018 02:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Apr 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
know What is the biggest regret of Bill Gates life

माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर बिल गेट्स से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इवेंट में एक स्टूडेंट ने सवाल पूछा कि आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पढ़ाई छोड़ने से ज्यादा उन्हें अफसोस इस बात का है कि वह अपने जीवन में पार्टी नहीं कर सके और न ही उन्होंने फुटबॉल खेली। वह अब इन सब बातों को बहुत मिस करते हैं। 

विज्ञापन


62 साल के गेट्स से हार्वर्ड स्टूडेंट डेनिका गुर्टिरेज ने पूछा था कि उन्हें किस बात पर सबसे ज्यादा अफसोस है। इसके जवाब में गेट्स ने कहा कि वह स्टूडेंट लाइफ में सोशल नहीं हो पाए। उन्हें इस बात का मलाल रहेगा। गेट्स ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर अक्सर उन पर दबाव डालते थे कि बिरादरी के लोगों के साथ पार्टी में जाना चाहिए। 
विज्ञापन


गेट्स ने कहा कि वह गैर-सामाजिक नहीं हैं, लेकिन उन्हें पार्टियों में जाने में बहुत मजा नहीं आता था। लेकिन बाल्मर कहते थे कि वे मुझे इन चीजों से रूबरू करवाएंगे, आखिरकार उन्होंने मुझे ड्रिंक के लिए मना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल्मर भी हार्वर्ड में थे, जब गेट्स वहां पढ़ रहे थे। लेकिन बाल्मर ज्यादा सोशल थे, फॉक्स क्लब के सदस्य, फुटबॉल टीम मैनेजर होने के साथ कैंपस के दो पब्लिकेशन में रायटर भी थे। गेट्स ने कहा कि वह सोशल होने की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देते थे और ज्यादा क्लास अटैंड करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed