फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   know through which news new york times and new yorker got pulitzer award

जानें कैसे हार्वी वाइंसटाइन की वजह से न्यूयॉर्क टाइम्स और न्यू यॉर्कर को मिला पुलित्जर पुरस्कार

Tue, 17 Apr 2018 06:56 PM IST
एजेंसी, लास एंजिल्स
एजेंसी, लास एंजिल्स Updated Tue, 17 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
know through which news new york times and new yorker got pulitzer award

अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स और पत्रिका द न्यूयॉर्कर को यौन उत्पीड़न का खुलासा करने के लिए संयुक्त रूप से विश्व विख्यात पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार की प्रशासक डेना कैनेडी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में 2018 के विजेताओं के नाम घोषित किए। बोर्ड ने फॉक्स न्यूज के मेजबान बिल ओ रिली पर यौन उत्पीड़न के खुलासे के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स का खास जिक्र भी किया। संगीत में यह पुरस्कार अमेरिकी रैपर केंड्रिक लेमर को दिया गया।

विज्ञापन


पुलित्जर बोर्ड ने हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा करने का जिक्र भी किया। इसका खुलासा ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के कैंटर और मेगन ट्वोहे तथा द न्यूयॉर्कर के कांट्रिब्यूटिंग एडिटर रोनन फैरो ने किया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के पांच दिन बाद फैरो का 7,000 शब्दों वाला पहला खोजी आलेख प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के कार्यकारी संपादक डीन बैकेट ने कहा कि गोपनीय ढंग से मामले को रफा-दफा करने का खुलासा करके पीड़िताओं को बोलने के लिए राजी करने का काम हमने किया जो आगे बढ़ता गया।द न्यूयॉर्कर की लेखिका जिलानी कॉब को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के पहले साल के शासन के दौरान नागरिक अधिकारों पर लिखे आलेखों के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


द न्यूयॉर्क टाइम्स को कुल तीन पुरस्कार मिले, जिसमें एडिटोरियल कार्टूनिंग का पुरस्कार भी शामिल है। इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग के लिए यह पुरस्कार द वाशिंगटन पोस्ट को मिला। संगीत में रैपर केंड्रिक लेमर को उनके एलबम डैम के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला। 1943 के बाद से इन पुरस्कारों में पहली बार गैर शास्त्रीय और जैस से इतर रैप कलाकार को यह सम्मान हासिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed