फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Know about most powerfull Space Telescope James Webb

जानें, शक्तिशाली टेलीस्कोप जेम्स वेब के बारे में, खोलेगा अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया के दरवाजे

Sun, 01 Apr 2018 02:43 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Know about most powerfull Space Telescope James Webb
james webb space telescope

दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलीस्कोप जेम्स वेब बनकर तैयार हो चुका है लेकिन असेम्बल का काम पूरा नहीं होने की वजह से इसकी लॉन्चिंग एक साल तक के लिए टाल दी गई है। नासा के अनुसार हमारे लिए यह सबसे कठिन काम है लेकिन इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा, अगले साल तक इसकी लॉन्चिंग की जा सकेगी। योजना के अनुसार अगले साल मई तक इसे अंतरिक्ष भेजने की तैयारी है।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस टेलीस्कोप के प्रोजेक्ट का काम 22 सालों से चल रहा है जिसमें अब तक 65 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। नासा के अनुसार यह शक्तिशाली टेलीस्कोप ब्रह्मांड के कई रहस्यों को सुलझा सकता है। यह उन गैलेक्सी, उल्कापिंड और ग्रहों की भी खोज कर सकता है जो ब्रह्मांड के शुरुआती काल में बने थे। यह भी कहा जा रहा है कि यह टेलीस्कोप अंतरिक्ष में एलियन की मौजूदगी का भी पता लगा सकता है। नासा के मुताबिक यह टेलीस्कोप इतना संवेदशनशील है कि अगर चंद्रमा से कुछ दूरी पर कोई भंवरा भी उड़ रहा है तो उसकी आवाज को रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रेंच गुयाना के रॉकेट-5 के जरिए इसे अंतरिक्ष में स्थापित किया जा सकेगा।  
विज्ञापन


जानें खासियत 
 

जेम्स वेब टेलीस्कोप बेरिलियम धातु से बना हुआ है, जिसका दर्पण 18 भागों में बंटा हुआ है। इसके दर्पण पर सोने की महीन परत चढ़ाई गई है ताकि इंफ्रारेड परावर्तन अनुकूल हो सके। टेलीस्कोप का नाम नासा के वैज्ञानिक जेम्स वेब के नाम पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस टेलिस्कोप में इन्फ्रारेड कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन समस्या यह है कि यह सूरज की रौशनी से खराब हो सकते हैं। हीट से बचाने के लिए इसमें एक खास तरह की सनशील्ड तैयार की गई है। सूरज की गर्मी से बचाने के लिए एक टेनिस कोर्ट के आकार की यह पांच लेयर वाली सनशील्ड है। इंसानों के बालों से भी सूक्ष्म हर लेयर, अगली लेयर से ठंडी है। 

यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्पेस साइंस प्रोजेक्ट है। जिसमें समय के साथ कई एडवांस टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है। जिस पर नासा के अलावा यूरोपियन एजेंसी 16 अन्य देश भी काम कर रहे हैं। 


इससे पहले नासा ने 1990 में हबल को छोड़ा गया था। जेम्स वेब उससे 100 गुना शक्तिशाली टेलीस्कोप बताया जा रहा है। हबल की मदद से खगोलविदों ने 7 हजार प्रकाश वर्ष दूर तारों के एक समूह को खोजा। इन तारों के बुझते जाने की रफ्तार के आधार पर ब्रह्मांड की उम्र 13 से 14 अरब साल के बीच आंकी गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed