फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   kissing movement ?for america and iran

अमेरिका-ईरान की मोहब्बत के लिए चुंबन अभियान

Fri, 08 Nov 2013 05:39 PM IST
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
kissing movement ?for america and iran

अमेरिका और ईरान के रंजिश भरे रिश्तों का सिलसिला दशकों से चल रहा है। दोनों मुल्कों की अदावत को मोहब्बत में बदलने के लिए अमेरिका में पढ़ रहे दो ईरानी छात्रों ने एक अनोखी कोशिश की है।

विज्ञापन


ये दोनों छात्र अमेरिकियों और ईरानियों से दोनों मुल्कों के बेहतर रिश्तों के लिए शांति के एक हज़ार चुंबन जुटाने की अपील कर रहे हैं। उनकी कोशिश ने एक अभियान की शक्ल ले ली है।
विज्ञापन


निमा देहघानी और बेहज़ाद ताबिबियान ने इस अभियान की शुरुआत चार नवंबर को की थी। इसी दिन 1979 को तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की जनसभाओं में कट्टरपंथी इस तारीख़ का ज़िक्र "अमरीका की मौत" के दिन तौर पर करते रहे हैं।

लेकिन इसकी जगह इन छात्रों की वेबसाइट और फ़ेसबुक पेज पर लोगों से अपील की गई है कि वे दोनों मुल्कों के बेहतर ताल्लुकात के लिए चुंबन दें और तस्वीरें पोस्ट करें।

उन्होंने कहा है, "अदावत के 34 साल बहुत होते हैं। बहुत हो गया। चलो आगे बढ़ते हैं।"

नए दौर की शुरुआत

इस हफ्ते दो दिन के भीतर ही अमेरिकियों और ईरानियों की तरफ से उन्हें 300 से ज्यादा तस्वीरें मिलीं और कई संदेश भी।

कुछ के मज़मून इस तरह थे, "चलो, नए दौर की शुरुआत एक चुंबन से करते हैं", "ईरान के लोगों को अमरीकियों से मोहब्बत है", "चलो, सब कुछ भुलाकर चुंबन करते हैं।"

शायद सबसे शालीनता के साथ कहा गया इक संदेश कुछ यूँ था, "30 साल के अविश्वास के बाद अब ये वक़्त हाथ मिलाने का है।"

ये दोनों छात्र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चलाते हैं, जिसे 'नेटफ़ॉर्मेंस' कहा जाता है। ये कार्यक्रम नौजवान ईरानियों और बाक़ी दुनिया के बीच के फ़ासले ख़त्म करने की बात करता है।


ईरान में जींस पर लगे प्रतिबंध को लेकर दिए गए इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के जवाब में हाल ही में उन्होंने एक ऑनलाइन 'जींस पार्टी' का आयोजन कर खूब सुर्खि़याँ बटोरीं।

इस पार्टी में डेनिम पहने ईरानियों की तस्वीरें जारी की गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed