फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Kim wants another meeting with trump according to his personal letter to trump

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने ट्रंप को लिखी चिट्ठी, जताई फिर मिलने की इच्छा

Tue, 11 Sep 2018 08:16 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
Kim wants another meeting with trump according to his personal letter to trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का खत मिला है। इस खत में किम ने दूसरी बार ट्रंप से मिलने की इच्छा जताई है। इसपर सोमवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सेंडर्स ने कहा है कि दूसरी मुलाकात के लिए बातचीत जारी है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पत्रकारों को बताया,‘‘राष्ट्रपति को किम जोंग उन का पत्र मिला है। यह बहुत ही सकारात्मक पत्र है।’’  उन्होंने बताया कि संदेश से पता चलता है कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।’’ 
विज्ञापन


बता दें कि 12 जून को सिंगापुर में हुई बैठक से ही दोनों नेताओं के बीच उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत जारी है। जिसके बाद कई बार इसे लेकर विवाद भी हुआ है। एक बार उत्तर कोरिया ने एक बयान में कहा था कि अमेरिका की सभी मांगे ठीक नहीं हैं। तो वहीं अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने भी कहा था कि किम बिना किसी को जानकारी दिए परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस खत में किम ने दोबारा मिलने की इच्छा जताकर ट्रंप की शंकाएं दूर करने की कोशिश की है। यह वही खत है जिसके मिलने की उम्मीद ट्रंप शुक्रवार को ही जता रहे थे और शनिवार को ये खत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो को मिल गया। जिससे ट्रंप खुश नजर आए। सेंडर्स ने ये भी कहा कि इस खत से ऐसा लगता है कि उत्तर कोरिया अपनी परमाणु कार्यक्रम से मुक्त रहने की प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।

दोनों की दूसरी बैठक के लिए अभी समय निश्चित नहीं है। कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर में न्यूयॉर्क में आयोजित यूनाइटेड नेशन्स ग्रैंड असेंबली में ये मौका मिल सकता है। जबकि ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बाल्टन का कहना है कि उन्हें ऐसा लगता है कि ट्रंप उसमें सम्मिलित नहीं होंगे।


सेंडर्स का कहना है कि यह एक सकारात्मक खत है। रविवार को उत्तर कोरिया की परेड को देखकर भी ऐसा लगा कि वह अपने परमाणु निशस्त्रीकरण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। ऐसा लग रहा है कि किम दूसरी बैठक के लिए कुछ भी गलत करने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed