फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Kim Jong Un wants someone pay his hotel bill now US is trying to find a discreet way to pay

अमेरिका के सामने नई मुसीबत, किम ने की इतने महंगे होटल में ठहराने की मांग

Tue, 05 Jun 2018 09:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un wants someone pay his hotel bill now US is trying to find a discreet way to pay

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में ऐतिहासिक वार्ता होगी। इस बात की पुष्टि खुद ट्रंप ने भी की है। लेकिन इस मुलाकात से पहले अमेरिका के सामने एक परेशानी खड़ी हो गई है। जिसका कारण है किम जोंग उन की महंगे होटल में रहने की मांग। किम ने ऐसे होटल में रहने की मांग की है जिसका एक दिन का किराया 6 हजार डॉलर यानि 4 लाख रुपये है। बता दें ये बिल किम को नहीं बल्कि अमेरिका को अदा करना  होगा। 

विज्ञापन


वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक बैठक की तैयारियां करने के लिए वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जो हैगिन और किम जोंग के चीफ ऑफ स्टाफ किम चांग सन सिंगापुर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स से पता चला है कि उत्तर कोरियाई नेता ने इस बैठक के दौरान पांच सितारा होटल फुलटरन में रुकने की मांग की है। साथ ही उत्तर कोरिया ने एक अन्य मांग भी की है कि वह होटल का किराया नहीं देगा बल्कि कोई और बिल का भुगतान करे। 
विज्ञापन


सिंगापुर नदी पर बने शहर के सबसे सुंदर होटल में प्रेजिडेंशल सूईट के लिए एक रात का किराया 4 लाख रुपये से ज्यादा है। यह होटल साल 1928 में बनाया गया था। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका पूरा ध्यान रखेगा कि सिंगापुर में किम की बेइज्जती ना हो लेकिन यदि वह कोई भी भुगतान करता है तो वह ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन होगा। वैसे तो वाइट हाऊस ने इस पर जवाब देने से इंकार कर दिया है लेकिन कहा जा रहा है कि इस समस्या से निपटने के लिए ऑफिस ऑफ फॉरन असेट्स को प्रतिंबंधों को हटाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मुलाकात की तैयारियां काफी समय से की जा रही हैं। जिसके लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने एक दूसरे के देशों का दौरा भी किया और उनके बीच कई मुलाकातें भी हुईं। लेकिन फिर भी इस बैठक के लिए कोई एक जगह अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पाई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मुलाकात शांगरी-ला होटल में हो सकती है, जहां हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के अन्य देशों के रक्षा मंत्री भी आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed