{"_id":"5bb05c54867a551142223c66","slug":"kim-jong-un-and-i-fell-in-love-said-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाशाह ने भेजे थे खूबसूरत पत्र, अब ट्रंप ने कहा 'मैं और किम जोंग उन प्यार में हैं'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
तानाशाह ने भेजे थे खूबसूरत पत्र, अब ट्रंप ने कहा 'मैं और किम जोंग उन प्यार में हैं'
वॉशिंगटन, भाषा
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के रिश्ते हमेशा से ही उतार चढ़ाव वाले रहे हैं। इनके बीच जवाबी हमले तब कम हुए जब दोनों ने सिंगापुर में बैठक की। लेकिन फिर भी तनातनी का सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
अब ट्रंप ने किम को लेकर एक अनोखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक दूसरे के 'प्रेम' में पड़ गए हैं। उत्तर कोरिया के नेता की ओर से मिले 'खूबसूरत पत्रों' से उनके बीच दोस्ती गहरी हुई है।
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी के एक स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में पश्चिम वर्जीनिया में आयोजित एक रैली में ट्रंप ने शनिवार को उत्तर कोरिया के नेता की काफी प्रशंसा की। ट्रंप ने रैली में कहा, 'हम प्यार में पड़ गए-ओके? वास्तव में। उन्होंने मुझे बेहद खूबसूरत पत्र लिखे जो काफी अच्छे हैं। हम प्यार में पड़ गए।'
विज्ञापन
सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता की प्रशंसा की। संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य देश किम जोंग-उन पर बड़े स्तर पर मानवाधिकार हनन के आरोप लगाते रहे हैं। बता दें ट्रंप ने एक साल पहले इसी मंच पर उत्तर कोरिया को 'पूरी तरह बर्बाद' करने की धमकी दी थी।