फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Killer of TV reporters commit suicide

टीवी पत्रकारों को गोली मारने वाले ने खुदकुशी की

Thu, 27 Aug 2015 12:41 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
Killer of TV reporters commit suicide

अमरीका के वर्जीनिया राज्य में लाइव कवरेज के दौरान दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या करने वाले की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


वेस्टर ली फ्लेनेगन ने खुद को भी गोली मार ली थी जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ ही देर बाद फ्लेनेगन की मौत हो गई। इससे पहले, पुलिस ने इस व्यक्ति की कार का पीछा करके पकड़ लिया था।

स्थानीय रेडियो स्टेशन के मुताबिक अधिकारियों ने इस व्यक्ति की पहचान वेस्टर ली फ्लेनेगन के रूप में की थी और ये व्यक्ति खुद भी उसी टीवी चैनल का रिपोर्टर था, जिस चैनल के पत्रकारों की हत्या हुई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Killer of TV reporters commit suicide

पत्रकारों की हत्या का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है जिसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। लाइव प्रसारण के दौरान हत्या डब्लयूडीबीजे7 न्यूज चैनल के अधिकारियों के अनुसार मोनेटा में एक लाइव साक्षात्कार के दौरान 24 वर्षीय रिपोर्टर एलिसन पार्कर और उनके कैमरापर्सन 27 वर्षीय एडम वार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

लाइव प्रसारण के दौरान गोली चलने की आवाजें भी साफ सुनी जा सकती थीं। न्यूज चैनल के अनुसार जिनका साक्षात्कार किया जा रहा था, वो इस हमले में बच गए हैं।

चैनल के जनरल मैनेजर जेफरी मार्क्स के अनुसार एलिसन पार्कर और एडम वार्ड एक बड़े शॉापिंग सेंटर में एक मेहमान से इंटरव्यू की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक आठ गोलियां चलीं, कैमरा जमीन पर गिर गया और लोग चीखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed