{"_id":"5be13e3dbdec22693b02401f","slug":"kid-murder-grandmother-over-room-cleaning-issue-then-did-suicide-in-arizona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरिजोना में लड़के ने कमरा साफ करने को कहने पर दादी की हत्या कर खुदकुशी की","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अरिजोना में लड़के ने कमरा साफ करने को कहने पर दादी की हत्या कर खुदकुशी की
भाषा, लॉस एंजिलिस
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
अरिजोना क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरिजोना में 11 साल के एक लड़के से जब उसका कमरा साफ करने को कहा गया तो नाराज होकर उसने पहले तो अपनी दादी के सिर में पीछे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
फीनिक्स के उत्तर पश्चिम में लीचफील्ड पार्क में अपने घर में पति के साथ टेलीविजन देख रहीं 65 वर्षीय वोन्ने वुडार्ड को शनिवार को गोली मार दी गयी। लड़का अपने दादा-दादी के पास रहता था। उसके दादा ने पुलिस को बताया कि उसे पूरे दिन अपना कमरा साफ करने को कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
मरिकोपा काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता सर्जेंट जोएकिन एनरिकेज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दंपती बैठकर टीवी देख रहे थे तभी लड़का पीछे से आया और दादी को गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद लड़के के दादा उसके पीछे भागे लेकिन फिर वह पत्नी की मदद करने के लिए पहुंचे। उसके बाद लड़के ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि बंदूक उसके दादा की ही थी।