फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Khashoggi Murder : America banned 17 citizens of Saudi Arabia

खशोगी हत्या : अमेरिका ने सऊदी अरब के 17 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया

Fri, 16 Nov 2018 04:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Khashoggi Murder : America banned 17 citizens of Saudi Arabia

अमेरिका ने असंतुष्ट पत्रकार जमाल खशोगी की ‘नृशंस हत्या’ में कथित रूप से संलिप्तता रखने वाले सऊदी अरब के 17 नागरिकों पर बृहस्पतिवार को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगा दिया। खशेागी की तुर्की के इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


अमेरिका ने सऊद अल कहतानी, उनके मातहत माहेर मुतरीब, सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत मोहम्मद अल उतैबी और एक ऑपरेशन दल के 14 अन्य सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन

प्रतिबंधित लोगों की अमेरिका में संपत्ति के लेन-देन पर भी रोक

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह कार्रवाई शासकीय आदेश 13818 के तहत की गई है जिससे ‘ग्लोबल मैगनीटस्काई ह्यूमन राइट्स अकाउंटीबिलिटी एक्ट’ लागू होता है। ‘ग्लोबल मैगनीटस्काई ह्यूमन राइट्स अकाउंटिबिलिटी एक्ट’ अमेरिका को यह अधिकार देता है कि वह दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने तथा भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए अहम कदम उठा सकता है।

इस प्रतिबंध के तहत, इन सभी व्यक्तियों की अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में जो भी संपत्ति है उसके लेन-देन पर रोक लगा दी गई है और अमेरिकी लोगों को उनके साथ कोई भी लेन देन करने से रोक दिया गया है। पोंपियो ने कहा कि खशोगी के कत्ल के वक्त इन व्यक्तियों के पास शाही दरबार (रॉयल कोर्ट) में पद थे और सऊदी अरब सरकार में मंत्रालय थे।

वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने कहा कि हमने सऊदी अरब के जिन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं वे खशोगी की हत्या में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed