फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   key member of america president donald trump cabinet

ये हैं दामाद समेत ट्रंप कैबिनेट के 6 प्रमुख लोग

Sat, 21 Jan 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
key member of america president donald trump cabinet
डोनाल्ड ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। फर्स्ट अमेरिका के स्लोगन के साथ सत्ता में आए ट्रंप ने अपनी टीम बना ली है। एक खास बात है कि उनके कैबिनेट में उनके दामाद कुशेनर भी शामिल हैं। आगे पढ़िए ट्रंप के कैबिनेट की कुछ खास बातें...
विज्ञापन


राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर जैरेड कुशनेर को नियुक्त किया है। वह ट्रंप के दामाद हैं और एक रियल एस्टेट कारोबारी के तौर पर जाने जाते हैं।

गृहमंत्री

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर रिटायर्ड जनरल जॉन केली को नियुक्ति किया है। वह अमेरिकी साउदर्न कमांड में कमांडर रह चुके हैं। वह दक्षिण और मध्य अमेरिका में बॉर्डर पुलिसिंग और ड्रग कारोबार पर अंकुश लगाने के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री (फर्स्ट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट)

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर रेक्स टिलरसन को नियुक्त किया है। वह एक्सनमोबिल कॉरपोरेशन के सीईओ हैं। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के साथ उनके कारोबारी रिश्ते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

key member of america president donald trump cabinet
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर जनरल (रिटायर्ड) जेम्स मैटिस को नियुक्त किया है। उन्हें अमेरिकी मरीन कॉर्प्स में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने अफगानिस्तान, खाड़ी और ईराक युद्ध में सेना का नेतृत्व किया है। वह ईरान से हुए न्यूक्लियर डील के भी समर्थक रहे हैं।

वाणिज्य मंत्री

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद विल्बर रॉस को नियुक्त किया है। उन्हें अरबपति निवेशक के तौर पर जाना जाता है। वह डब्ल्यू रॉस एंड सीओ रॉस के संस्थापक हैं। वह ट्रंप के चुनाव के दौरान उनके प्रमुख आर्थिक सलाहकार रहे हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, उनकी संपत्ति तकरीबन 2.9 अरब डॉलर की है।

वित्त मंत्री


डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद पर स्टीवन म्नुचिन को नियुक्ति किया है। वह ल्डमैन सैक्स के पूर्व कार्यकारी रह चुके हैं।वह ड्यून कैपिटल मैनेजमेंट तथा रैटपैक ड्यून एंटरटेनमेंट के संस्थापक भी रहे हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed