{"_id":"58cf8abc4f1c1ba84f1a2107","slug":"kansas-shooting-ian-grillot-to-be-honoured-by-indian-americans-in-houston","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंसास नस्लीय हमला: इयान ग्रिलोट को ह्युस्टन में किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कंसास नस्लीय हमला: इयान ग्रिलोट को ह्युस्टन में किया जाएगा सम्मानित
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
इयान ग्रिलोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वर्षीय अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को भारतीय-अमेरिकी सम्मानित करेंगे। इयान ने 22 फरवरी को कंसास में हुए नस्लीय हमले में भारतीय इंजीनियरों को बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा दी थी। इस हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई थी जबकि आलोक मदसानी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद इयान ग्रिलोट ने दोनों भारतीयों को बचाने के लिए हमलावर के ऊपर छलांग लगा दी थी। वह पूरी ताकत से हमलावर से भिड़ गए थे। इस दौरान उन्हें भी कुछ गोलियां लगी पर उन्होंने हार नहीं मानी। ग्रिलोट की बहादुरी की वजह से ही दूसरे भारतीय युवक की जान बच पाई थी।
विज्ञापन
ग्रिलोट को 25 मार्च को इंडियन हाउस ह्युस्टन में आयोजित होने वाले 14वें वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इयान ग्रिलोट ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी की दुआओँ की वजह से ही मैं इतनी जल्दी ठीक हो पाया हूं। मैं इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साहित हूं।
विज्ञापन